भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने दावा किया है कि NCP शरद गुट के विधायक रोहित पवार भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। हालांकि रोहित पवार ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है। राणे ने कहा कि भले ही रोहित पवार शरद पवार के नेतृत्व वाले NCP में हैं, लेकिन उनका दिल भाजपा के साथ है। रोहित ने राणे के दावे पर कहा- जिस इंसान के खुद के पैर कीचड़ में फंसे हों, उसे दूसरों के बारे में बोलने का हक नहीं। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के करोल बाग में पति-पत्नी फंदे से लटके मिले, पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे दिल्ली के करोल बाग में एक पति-पत्नी अपने किराए के घर में फंदे से लटके मिले। पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी। मृतक देबू भौमिक (36) और उनकी पत्नी मल्लिका (32) पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। दोनों पिछले 4 महीने से दिल्ली में रह रहे थे। देबू सोने के गहने बनाने का काम करते थे। उनकी 7 साल की बेटी इस वक्त रिश्तेदारों के पास है। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और दोनों के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे।