हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में तापमान गिरने लगा है। प्रदेश के 10 जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हिसार, रोहतक, चरखी-दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिसार, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, पंचकुला, भिवानी, रोहतक, सोनीपत और यमुनानगर में कई स्थानों पर धुंध छाई हुई है। अगले 3 घंटे चंडीगढ़ समेत 11 जिलों में घनी धुंध बनी रहेगी। यहां 20 से 50 मीटर तक की विजिबिलिटी है। प्रदेश में 2 दिन लगातार बारिश होगी। अगले 6 दिन में मौसम कई बार करवट बदलेगा। मैदानी राज्यों में बारिश होगी और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। यानी ठंडक फिलहाल बरकरार रहेगी। हरियाणा में कल-परसों ओले गिरने के आसार
हरियाणा में पश्चिम विक्षोभ के असर से मंगलवार सुबह धुंध छाई है। रात के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जनवरी को प्रदेश में बारिश की संभावना है। 15 जनवरी को कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। करनाल में सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां रात का तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया है। पलवल व रोहतक में सबसे अधिक 11.2 डिग्री तापमान रहा। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 0.9 मिलीमीटर बारिश भी हुई। अभी भी रात का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री तक ज्यादा है। गुरुग्राम में ठंड के कारण 2 मौतें
गुरुग्राम में अलग-अलग स्थानों से दो युवकों के शव मिले हैं। इनमें से एक की पहचान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी मनोज के रूप में हुई है। दूसरे करीब 35 वर्षीय युवक के शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में दोनों की मौत का कारण ठंड लगना बताया जा रहा है। 20 दिन तक शीतलहर चलेगी
हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आज से ठंड का तीसरा दौर शुरू हो गया है। अगले 20 दिन तक शीतलहर चलेगी। आज से तापमान में और गिरावट आएगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघलने से ठंड का असर बढ़ेगा। —————— मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-
पंजाब में धुंध का ओरेंज, चंडीगढ़ में यलो अलर्ट:15-16 को बारिश की संभावना, अमृतसर रहा सबसे ठंडा पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध को लेकर आज मंगलवार भी ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते दो दिन खिली धूप के बाद तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी दिखने काे मिली। जिसके बाद पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान सामान्य के करीब पहुंच चुका है। पढ़ें पूरी खबर हिमाचल के 5 जिलों में आज कोहरे का अलर्ट, 2 दिन बाद बरसेंगे बादल; जनवरी में नॉर्मल से 81% कम बारिश-बर्फबारी हिमाचल प्रदेश में दिसंबर के आखिरी दो सप्ताह में अच्छी बारिश और बर्फबारी हुई है। मगर जनवरी में नाममात्र बादल बरसे है। 1 से 13 जनवरी के बीच प्रदेश में मात्र 4.8 मिलीमीटर बारिश-बर्फबारी हुई। जबकि इस अवधि में औसत 25.5 मिलीमीटर बादल बरसते है। यानी इस बार जनवरी में अब तक नॉर्मल से 81 प्रतिशत कम बारिश-बर्फबारी हुई है। पढ़ें पूरी खबर