भारत में पहली बार एक महिला का लिवर बच्चेदानी बन गया। जांच में यूटरस की बजाय लिवर के अंदर 12 हफ्ते का धड़कता भ्रूण दिखा। वहीं अमेरिका में कई दिनों से ड्रोन के जरिए मच्छर गिराए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला का लिवर बच्चादानी (गर्भाशय) बन गया। दरअसल बुलंदशहर की रहने वाली महिला 2 महीने से पेट दर्द और उल्टी से परेशान थी। लोकल डॉक्टर से इलाके बाद भी राहत नहीं मिलने पर वह मेरठ पहुंची। यहां महिला की MRI जांच कराई गई। इसमें 12 हफ्ते (3 महीने) का भ्रूण मिला। इस प्रेग्नेंसी जांच में जुड़े डॉ. के.के. गुप्ता, ने बताया कि भ्रूण की धड़कन तक सुनाई दे रही थी। इससे ये साफ है कि भ्रूण जीवित है और बढ़ रहा है। यह जानकारी महिला के परिवार वालों को दे दी गई हैं। साथ ही गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करने की भी सलाह दी गई है। अमेरिका में हवाई के जंगलों में ड्रोन से हजारों की तादाद में मच्छर गिराए जा रहे हैं। यह अजीबोगरीब कदम एक खास तरह की चिड़ियों की प्रजाति को मच्छर से बचाने के लिए उठाया जा रहा है। दरअसल हवाई में एक खूबसूरत ‘हनीक्रीपर्स’ पक्षी पाए जाते हैं, जो यहां की संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। लेकिन मच्छरों की वजह से फैलने वाले एवियन मलेरिया के कारण अब ये पक्षी तेजी से खत्म हो रहे हैं। क्लाइमेट चेंज की वजह से ये मच्छर पहाड़ों की ऊंचाइयों पर भी पहुंच गए हैं, जिससे इन पक्षियों का कोई ठिकाना नहीं बचा। ड्रोन से छोड़े जा रहे ‘नपुंसक’ मच्छर
इस खतरे से निपटने के लिए वैज्ञानिकों ने ‘इनकम्पेटिबल इंसेक्ट टेक्नीक (IIT)’ का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके तहत, लैब में तैयार किए गए ऐसे नर मच्छरों को छोड़ा जाता है जो काटते नहीं हैं। ये नर मच्छर एक खास बैक्टीरिया (Wolbachia) लेकर जाते हैं, जिससे जब वे जंगली मादा मच्छरों के साथ प्रजनन करते हैं, तो उनके अंडे नहीं पनपते। पहले हेलीकॉप्टरों से ये मच्छर छोड़े जाते थे, लेकिन अब ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे ये काम ज्यादा लचीला, सस्ता और सेफ हो गया है। इस तरीके से उम्मीद है कि पक्षियों को विलुप्त होने से बचाया जा करेगा। 28 जुलाई को सूर्यास्त के लगभग 45 मिनट बाद, चांद और मंगल ग्रह एक साथ बेहद करीब दिखेंगे। इस वक्त आपको टूटते तारें भी देखने को मिलेगा। वहीं 29-30 जुलाई की रात आसमान में उल्कापिंडों(टूटते तारों) की बारिश भी देखने को मिलेगी। इस बीच हर घंटे करीब 20 ‘टूटते तारे’ दिख सकते हैं। अगर 28 जुलाई को बादल छाए हों, तो अगली रात यानी 29 जुलाई को भी ये नजारा देखा जा सकता है, जब चांद मंगल के ठीक बगल में होगा। बेहतरीन नजारे के लिए शहर की रोशनी से दूर किसी साफ जगह पर जाएं और अपनी आंखों को अंधेरे में ढलने के लिए कम से कम 20 मिनट का समय दें। हाल ही में केरल के कन्नूर सेंट्रल जेल से रेप और हत्या केस का दोषी गोविंद चामी फरार हो गया। हालांकि भागने के कुछ ही घंटों बाद उसे पकड़ लिया गया था। अब इसे हाई सिक्योरिटी के बीच त्रिशूर की विय्युर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जेल से फरार होने के लिए गोविंद चामी ने चावल खाना बंद करके फिटनेस बनाई। नमक से बैरक के लोहों में जंग लगाकर कमजोर किया। इसके बाद बैरक से निकलकर दीवार फांदा और फिर भाग निकला। जेल से भागकर वो एक कुएं में छिप गया, लेकिन फिर पकड़ा गया। सुरक्षा पर उठे सवाल, 3 अधिकारी सस्पेंड इस घटना के बाद जेल सिक्यूरिटी प्रोटोकॉल और केरल की सबसे मजबूत जेलों में से एक में रेगुलर चेकिंग पर सवाल उठ गए हैं। घटना के बाद, लापरवाही के आरोप में तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, और एक डिपार्टमेंटल जांच चल रही है। महाराष्ट्र के सोलापुर में एक 16 साल के लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिवशरण भुटाली नाम के इस छात्र ने अपनी मां को तीन महीने पहले खो दिया था, और तभी से उनके जाने के गम में डूबा रहता था। पुलिस के मुताबिक, शिवशरण ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने लिखा कि सपने में उसकी मां आई थी और उसे ‘अपने पास आने’ के लिए कहा है। शिवशरण ने 10वीं कक्षा में 92% मार्क्स हासिल किए थे और वह अपनी NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…