गुजरात के वडोदरा के पास एक टैंकर से फंसे हुए डामर (अस्फाल्ट) को गर्म करके निकालने की कोशिश के दौरान विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब कुछ लोग टैंकर को गर्म कर रहे थे, ताकि उसमें जमा डामर को बाहर निकाला जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में नैपने वाटरफॉल पर बने ग्लास ब्रिज का उद्घाटन, यह राज्य में बना कांच का पहला पुल महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने सिंधुदुर्ग जिले के वैभववाड़ी में नैपने झरने पर बने ग्लास ब्रिज का उद्घाटन किया।इस पुल का निर्माण सिंधु रत्न योजना के तहत अनुमानित 1 करोड़ की लागत से किया गया है। इस पुल पर पारदर्शी पैनल लगे हैं, जिनसे आगंतुकों को आसपास की हरियाली और नीचे झरने का दृश्य देखने को मिलता है। तेलंगाना के नागरकुरनूल में फूड पॉइजनिंग के बाद 64 छात्राएं अस्पताल में भर्ती, हॉस्टल के खाने से तबीयत बिगड़ी तेलंगाना के नागरकुरनूल में एक सरकारी बालिका आवासीय स्कूल की 64 छात्राओं को फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि छात्राओं को उल्टी, दस्त और पेट दर्द के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनमें से 50 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अब इस मामले की जांच की जा रही है। ठाणे में महिला ने तीन नाबालिग बेटियों को जहर देकर मार डाला; गिरफ्तार महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घरेलू समस्याओं से परेशान होकर महिला ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों को जहर देकर मार दिया। पुलिस ने रविवार को 27 साल की आरोपी को अरेस्ट कर लिया। घटना 20 जुलाई की है। बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, 24 और 25 जुलाई को उनकी मौत हो गई थी। दिल्ली में नाबालिग ने कार से ई-रिक्शा को टक्कर मारी, रिक्शा चालक की मौत दिल्ली के द्वारका इलाके में शुक्रवार को एक 16 साल के लड़के ने कार से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय चालक की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 11:15 बजे द्वारका नाला रोड पर हुआ। कार में लड़के के साथ उसकी छोटी बहन भी थी। पुलिस के मुताबिक, लड़के ने कार पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पलट गई और सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल रिक्शा चालक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर में लगी चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई। लड़के ने पिता की अनुमति के बिना कार ली थी। पुलिस ने BNS की धारा 281, 125 और 106 के तहत मामला दर्ज किया है। क्योंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए पिता पर भी कार्रवाई की जाएगी। फोरेंसिक टीम ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।