बिहार के गयाजी में होमगार्ड भर्ती के लिए आई लड़की (26) के साथ एंबुलेंस में गैंपरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को ड्राइवर और टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित को चुप रहने की धमकी दी थी। घटना 24 जुलाई (गुरुवार) की है। इसका खुलासा शुक्रवार देर रात हुआ। लड़की बीएमपी-3 के मैदान में होमगार्ड भर्ती के लिए पहुंची थी। फिजिकल टेस्ट के दौरान दौड़ते समय बेहोश होकर गिर गई। मौके पर मौजूद एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, चलती एंबुलेंस में पहले टेक्नीशियन ने रेप किया, फिर गाड़ी सुनसान जगह पर रोककर ड्राइवर ने दरिंदगी की। पीड़ित ने अस्पताल पहुंचकर महिला डॉक्टर को पूरी कहानी बताई, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। पीड़ित ने बताया, चेहरे पर स्प्रे मारा, उसके बाद होश नहीं रहा पीड़ित ने पुलिस को बताया, ‘फिजिकल टेस्ट के दौरान मैं चक्कर खाकर गिर गई थी। थोड़ी देर मुझे वहीं बैठाया गया। ग्राउंड में मौजूद एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस के ड्राइवर और टेक्नीशियन ने मुझे अंदर बैठाया। भर्ती ग्राउंड से मुख्य मार्ग डोभी-पटना पर एंबुलेंस पहुंची, तो एंबुलेंस स्टाफ ने गाड़ी रोककर मेरा एडमिट कार्ड गले से निकाल लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया, ‘दोनों आरोपियों ने BMP-3 के गेट पर खड़े लोगों से पूछताछ की कि क्या मेरा कोई जानने वाला है, लेकिन जब कोई परिचित नहीं मिला, तो एंबुलेंस अस्पताल के लिए रवाना हो गई। रास्ते में टेक्नीशियन ने इलाज के बहाने गलत हरकत शुरू कर दी। टेक्नीशियन ने मेरे चेहरे पर स्प्रे मारा, जिससे मैं पूरी तरह बेहोश हो गई। मुझे थोड़ी आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसी दौरान चलती एंबुलेंस में टेक्नीशियन ने दुष्कर्म किया।’ सिकरिया मोड़ पर दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपियों ने पीड़ित को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक इलाज के दौरान जब युवती को होश आया, तो उसे महसूस हुआ कि उसके साथ गलत हुआ है। CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एंबुलेंस मुख्य रास्ते से गायब होती दिखी। फिर लौटते हुए नजर आई। मेडिकल जांच और पीड़ित के बयान के बाद दोनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। पीड़ित और आरोपियों के कपड़े को पुलिस ने जांच के लिए जब्त किया है। इसके अलावा एंबुलेंस के अंदर से भी FSLकी टीम ने कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। एंबुलेंस ड्राइवर की पहचान गयाजी जिले के उतरेन निवासी विनय कुमार के तौर पर हुई है। टेक्नीशियन अजीत कुमार नालंदा के चांदपुर गांव का रहने वाला है। बोधगया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय जरूर दीजिए… आज यानी 26 जुलाई तक फिजिकल एग्जाम बिहार में होमगार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती होनी है। 27 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। 16 अप्रैल तक अप्लाई करने की डेट थी। यह भर्ती 37 जिलों के लिए है। इसमें गयाजी जिले में 909 पदों पर भर्ती होनी है। इसको लेकर फिजिकल एग्जाम 21 मई से 26 जुलाई तक है और बीएमपी-03 के परेड ग्राउंड-2 में फिजिकल एग्जाम चल रहा था। तेजस्वी ने पूछा- क्या आप इसे राक्षस राज कहेंगे —————————————– ये खबर भी पढ़िए… ‘अफसोस है कि ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं’:बढ़ते क्राइम पर चिराग बोले- चुनाव की वजह से भी अपराध बढ़े; पुलिस-प्रशासन फेल है बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नीतीश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा- ‘एक के बाद एक जिस तरह से बिहार में आपराधिक घटनाओं की श्रृंखला सी बन गई है। पुलिस और प्रशासन अपराधियों के आगे नतमस्तक हो चुका है।’ ‘हत्या, लूट, अपहरण और रेप। ऐसा लग रहा है मानो प्रशासन पूरी तरह से फेल है। ऐसा ही रहा तो आने वाली स्थिति बहुत खराब हो जाएगी। ‘मैं भी मानता हूं चुनाव की वजह से इन घटनाओं को किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन की गलती है, उन्हें ऐसे लोगों को रोकना चाहिए। प्रशासन पूरी तरह से निकम्मा हो गया है। बिहार और बिहारियों को सुरक्षा देना इनके बस में नहीं है।’ पूरी खबर पढ़िए इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद पटना में गैंगरेप:बॉयफ्रेंड ने वीडियो बनाकर कहा- दोस्तों को खुश करो; ब्लैकमेल कर कैश-ज्वेलरी भी मांगी पटना के दानापुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी एक लड़के से इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी। लड़के ने उसे प्यार के जाल में फंसाया। विश्वास में लेने के बाद लड़की को रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया। जहां पहले बॉयफ्रेंड ने उसके साथ संबंध बनाए। लड़की को बिना बताए उसने इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो बनाने के बाद वो लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। उसने लड़की से अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। लड़की ने इनकार किया तो फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पूरी खबर पढ़िए