हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के एग्जाम का आज (26 जुलाई) पहला दिन है। पहली शिफ्ट का एग्जाम खत्म होने के बाद अब दूसरी शिफ्ट का एग्जाम 3.15 बजे से शुरू हो गया है। यह शाम 5 बजे तक चलेगा। इससे पहले सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक पहली शिफ्ट का एग्जाम हुआ। दूसरी शिफ्ट में उस वक्त हंगामा हो गया, जब हिसार में एक सिख युवक को कड़ा पहनकर परीक्षा केंद्र में जाने से रोक दिया गया। अमृतधारी सिख युवक मिलनवीर सिंह हिसार के सेक्टर 16-17 स्मॉल वंडर स्कूल में परीक्षा देने पहुंचा तो पुलिस कर्मियों ने उसे कृपाल ले जाने की तो परमिशन दे दी लेकिन कड़ा उतारने को कह दिया। युवक के इनकार करने पर उसे रोक दिया गया। इसका पता चलते ही गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान एवं हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व सदस्य सरदार सुखसागर सिंह ने आकर विरोध किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि कड़ा भी सिखों के 5 ककारों में आता है, जिनको HSSC ने ले जाने की छूट दी है। CET एग्जाम से जुड़े बड़े अपडेट्स… पहली शिफ्ट के परीक्षार्थी बोले- पेपर ईजी टू मॉडरेट था
पहली शिफ्ट का पेपर देने के बाद परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर में करंट अफेयर्स और कंप्यूटर से जुड़े सवाल ज्यादा थे। परीक्षार्थियों ने पेपर को इजी टू मॉडरेट बताया तो कुछ ने कहा कि ऐसे सवालों की उन्हें उम्मीद नहीं थी। इसमें लाडो लक्ष्मी योजना के बजट से जुड़ा सवाल भी पूछा गया। ग्रुप-C की सरकारी नौकरी के लिए यह एग्जाम 3 साल बाद दूसरी बार हो रहा है। इससे पहले 2022 में ग्रुप-C और D की नौकरी के लिए CET कराया गया था। इन्फोग्राफिक्स में CET से जुड़ी जरूरी जानकारी… हरियाणा में महिला CET परीक्षार्थी की कार पलटी, मौत:10 महीने की बेटी, पति-देवर घायल हरियाणा में CET एग्जाम की PHOTOS: गुरुग्राम में पुलिस कर्मियों को कार ने ठोका; लंबी कतारों में गर्मी ने किया बेहाल CET एग्जाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…