पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू ने शनिवार को गोवा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने पी.एस. श्रीधरन पिल्लई की जगह ली है। 74 साल के अशोक गजपति को राजभवन में बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आलोक अराधे ने शपथ दिलाई। इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौजूद रहे। अशोक गजपति को 14 जुलाई 2025 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया था। शपथ लेने के बाद अशोक गजपति ने कहा कि वह जनता की सेवा करते हुए भारत के संविधान का पालन करेंगे। अशोक गजपति राजू गोवा के 20वें राज्यपाल बने हैं। वे इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। वे 25 सालों से ज्यादा समय तक आंध्र प्रदेश राज्य विधानमंडल के सदस्य रहे और 13 सालों तक राज्य मंत्री रहे। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को बम की धमकी, DGP ऑफिस में फोन आया मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) को बम की धमकी मिली। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) ऑफिस में शुक्रवार को एक फोन आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने का दावा किया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, रेलवे पुलिस और मुंबई पुलिस की टीमों ने स्टेशन की गहन तलाशी ली। हालांकि, सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सुरक्षाबलों ने 5 जिलों में जॉइंट ऑपरेशन चलाया मणिपुर के इम्फाल ईस्ट, इम्फाल वेस्ट, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर घाटी जिलों में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। राज्य की पुलिस, CRPF, BSF, असम राइफल्स और सेना ने शनिवार सुबह जॉइंट ऑपरेशन के तहत इन हथियारों को जब्त किया है। दिल्ली के गढ़ी न्यू उस्मानपुर में फैक्ट्री की छत गिरी, 2 कर्मचारी घायल दिल्ली के गढ़ी न्यू उस्मानपुर में एक फैक्ट्री की छत गिरने से दो कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना बीती शाम करीब 6 बजे की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 290 (लापरवाह आचरण), 125A (मानव जीवन को खतरे में डालना) और 3(5) (संयुक्त दायित्व) के तहत मामला दर्ज किया है। ओडिशा के कंधमाल में दो नाबालिग छात्राएं गर्भवती पाई गईं ओडिशा के कंधमाल जिले के दो सरकारी छात्रावासों में पढ़ने वाली कक्षा 10 की दो छात्राएं गर्भवती पाई गईं। ये खुलासा तब हुआ जब गर्मी की छुट्टियों के बाद दोनों लड़कियों ने सैनिटरी नैपकिन लेने से इनकार कर दिया। शक होने पर उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां जांच में उनकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई। ये घटनाएं टुमुड़ीबांध ब्लॉक के दो अलग-अलग स्कूलों से जुड़ी हैं। पुलिस ने कोटगढ़ और बेलघर थानों में अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं और जांच जारी है।