धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के केसरगढ़ में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार की रात हुए हादसे में 9 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। इसके अतिरिक्त कुछ और लोगों के फंसे होने की सूचना आ रही है। इस हादसे में शिकार लोगों की तलाश के लिए रांची से एनडीआरएफ की टीम और बीसीसीएल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है। टीमों ने बुधवार की शाम एक किलोमीटर की दूरी तक छानबीन की। अंधेरा होने के कारण टीमें रेस्ट हाउस लौट गईं। आज सुबह से फिर रेस्क्यू कार्य जारी है। सांसद-विधायकों ने किया दौरा, देखी स्थिति बुधवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, जदयू नेता उदय सिंह एवं बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा बाघमारा पहुंचे। नेताओं के साथ आजसू के दर्जनों समर्थक मौजूद थे। मिट्टी पत्थर से बंद अवैध खनन स्थल के मुहानों को देखकर सांसद, विधायक सहित अन्य भौचक रह गए। दोनों नेता घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे थे, तभी केसरगढ़ विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सदस्य एवं स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने सांसद व विधायक का विरोध शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और धक्का-मुक्की की कोशिश की। सांसद के समर्थकों व उनके अंगरक्षकों ने तुरंत उन्हें घेर लिया। इस बीच कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस वहां पहुंची और हुड़दंग मचाने वालों को अलग कर दोनों नेताओं को सुरक्षित वाहनों तक पहुंचाया। सांसद ने पुलिस से की लिखित शिकायत सांसद ने बाघमारा थाना को लिखित शिकायत दिया की घटनास्थल से कुछ दूर अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ा गया है। जिसका नंबर जेएच10डीडी/6555 हैं। साथ ही सांसद ने उल्लेख किया है कि घटनास्थल पर निरीक्षण के दौरान केसरगढ़ के पिंटू महथा, दिवाकर महथा, मिथुन महथा, गगनमहथा, विपिन महथा व इनके साथ पांच व छह लोग जो कोयला माफिया हैं। इन लोगों ने मेरे साथ उलझने का प्रयास किया और घटना की लीपापोती का प्रयास किया। सांसद ने इस घटना की गंभीरता से जांच करते हुए दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस कोयला लदा ट्रक को थाना ले आई।
————————————
इसे भी पढ़ें…
धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसा:9 मजदूरों के मरने की आशंका, प्रशासन अनभिज्ञ, विधायक सरयू राय ने खनन माफिया का बताया नाम धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत केसरगढ़ा स्थित जमुनिया नदी के पास मंगलवार शाम अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अवैध खदान की चाल धंसने से आधा दर्जन से ज्यादा मजदूरों के दबने की सूचना है।
इस हादसे में करीब 9 मजदूरों की मौत होने की भी बात कही गई है। हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है। पुलिस भी घटना को लेकर अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।
बताया जा रहा है कि जो मजदूर हादसे के शिकार हुए हैं वे गिरिडीह जिले के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर गहरा अंधेरा होने के कारण अवैध खनन में लिप्त माफिया के गुर्गों ने हथियारों से लैस होकर क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…