दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को तीन नए जजों शैल जैन, मधु जैन और विनोद कुमार ने शपथ ली। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय ने तीनों को शपथ दिलाई। अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या 43 हो गई है। हालांकि, यह स्वीकृत 60 पदों से भी बहुत कम है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर में सुरक्षा बलों ने आठ उग्रवादियों को अरेस्ट किया मणिपुर में सुरक्षा बलों ने इम्फाल पश्चिम, बिष्णुपुर, तेंगनौपाल और चंदेल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी पिछले पांच दिनों में हुई है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले 7 जुलाई से 14 जुलाई तक चलाए गए ऑपरेशन में सेना और पुलिस ने 10 उग्रवादियों को पकड़ा था। ये सर्चिंग पांच जिलों में की गई थी। बेंगलुरु में बच्चन और आमिर की पुरानी कारों पर ₹38 लाख जुर्माना लगा बेंगलुरु के कारोबारी यूसुफ शरीफ उर्फ ‘KGF बाबू’ पर दो लग्जरी कारों पर रोड टैक्स नहीं भरने पर ₹38.26 लाख का जुर्माना लगा है। ये गाड़ियां पहले अमिताभ बच्चन और आमिर खान की थीं। अब ये शरीफ चला रहे हैं, लेकिन गाड़ियां अब भी महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड हैं और कागजों में मालिक फिल्म स्टार ही हैं। कर्नाटक के नियमों के मुताबिक, अगर कोई गाड़ी एक साल से ज्यादा राज्य में चलती है तो उसे दोबारा रजिस्टर कराना और टैक्स देना जरूरी है। फैंटम 2021 से और घोस्ट 2023 से बेंगलुरु में चल रही हैं। इसी कारण दोनों पर जुर्माना लगा है।