भारत-नेपाल सीमा के महिनाथपुर (बासोपट्टी) बॉर्डर पर बुधवार सुबह सुरक्षा बल और तस्करों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर और फायरिंग हुई। घटना में एसएसबी के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें गंभीर स्थिति में दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर किया गया है। घायलों में राजू कुमार राम (28) को तस्करों द्वारा ईंट-पत्थर से चोट लगी, जबकि राज गौड़ (22) को गोली बाएं पंजे में लगी है। घटना के बाद सीमा पर तनाव फैल गया। तीसरी बार रोकने पर हुई भिड़ंत सोमवार को कुछ लोग खाद लेकर नेपाल की ओर जा रहे थे। वे दो बार पहले सीमा पार करने में सफल रहे। तीसरी बार जब एसएसबी ने रोका तो बहस के बाद हिंसक झड़प हो गई। इसी दौरान तस्करों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने हालांकि जवान को गोली लगने की बात से इनकार किया है। तस्कर को भी लगी गोली घटना के दौरान वार्ड संख्या-1 निवासी महेंद्र पासवान का बेटा भरत पासवान (32) एसएसबी जवान से राइफल छीनने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसकी कमर में गोली लग गई। घायल भरत को दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्रकार से छीना गया मोबाइल, फोटो डिलीट घटना की तस्वीर ले रहे एक स्थानीय पत्रकार का मोबाइल एसएसबी जवानों ने कथित रूप से छीन लिया और उसमें मौजूद सारी तस्वीरें डिलीट कर दीं। इससे पत्रकारों में रोष है। हालांकि, एसएसबी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। नो मैंस लैंड के पास भारतीय सीमा में हुई घटना यह पूरी घटना नो मैंस लैंड से सटे भारतीय इलाके में हुई। फिलहाल बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। सीमा पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और मामले की जांच जारी है।