हरियाणा के नूंह में गोकशी करने वाले रैकेट का गौ संरक्षण (CS) स्टाफ की टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 7 क्विंटल 10 किलो गोमांस बरामद किया है। वहीं, मौके से मांस की तस्करी के आरोप में बाप-बेटे को भी गिरफ्तार किया है, जबकि इनके 7 साथी फरार हो गए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अपने घरों में गोमांस का कारोबार खोल रखा था, जहां से आसपास के गांवों, शहरों और राज्यों में भी सप्लाई की जा रही थी। आरोपी बाइकों पर गोमांस की होम डिलीवरी भी कर रहे थे। मौके से 8 बाइकें भी बरामद हुई हैं। पशु चिकित्सालय की टीम ने जांच कर गोमांस होने की पुष्टि की। यह गैंग हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गायों को चोरी कर यहां लाकर काट रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही आरोपियों की आपराधिक कुंडली भी खंगाली जा रही है। ऐसे पकड़ा गया गोकशी करने वाला रैकेट… घर में लगाते थे बीफ मंडी, ग्राहक गोमांस ले जाते
CS स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गांव रीठठ के कसाई मोहल्ले में वक्की, नफीस, इरफान, नदीम और हसन अपने मकान में गोकशी करते हैं। यहां से मांस बाहर सप्लाई किया जाता है, और बाहर से आए सप्लायरों को बेचने के लिए घर में ही बीफ मंडी लगाई हुई है। यहां से लोग आकर गोमांस खरीदते थे। इंस्पेक्टर ने कहा कि ये लोग हरियाणा के अलावा यूपी से भी गायें चोरी कर लाते हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों बाप-बेटे को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।