अलवर में कांवड़ यात्रा में करंट फैलने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा कांवड़िये झुलसे हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। घटना लक्ष्मणगढ़ के बिचगांवा में बुधवार सुबह 7.30 बजे हुई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें श्रद्धालु डांस करते नजर आ रहे हैं। फिर अचानक कई लोग जमीन पर गिर जाते हैं। जानकारी के अनुसार कांवड़ यात्रा में चल रहा डीजे ट्रक हाईटेंशन लाइन से टच हो गया था। इसके बाद जमीन पर करंट फैल गया। हादसे में झुलसे तीन लोगों की हालत गंभीर हैं। घटना से गुस्साए लोग मृतकों के परिजनों को मुआवजे और न्याय की मांग को लेकर लक्ष्मणगढ़ सीएचसी में धरने पर बैठे हैं। बिजली विभाग के JEN दिनेश और टेक्निकल हेल्पर सोनू को सस्पेंड किया गया है। सबसे पहले 3 तस्वीरों में देखिए- कैसे फैला करंट… सभी कांवड़िये एक ही गांव के रहने वाले बिचगांव के लोगों ने बताया स्थानीय लोग हर साल ये कांवड़ यात्रा आयोजित करते हैं। इस साल भी हर बार की तरह कांवड़ हरिद्वार से लाई गई थी। मंगलवार रात को कांवड़ यात्रा गांव के पास पहुंच थी। बुधवार सुबह गांव के मंदिर की ओर यात्रा जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। इसमें गोपाल (22) पुत्र लालाराम निवासी बिचगांव व सुरेश प्रजापत (40) पुत्र कजोड़ीराम निवासी बिचगांव की मौत हो गई। अब देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS… करंट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… हाईटेंशन लाइन से चिपका ट्रक ड्राइवर, मौत, VIDEO:ट्रक के ऊपर तिरपाल लगाते वक्त हादसा; विरोध में फैक्ट्री बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण