बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे दार रहा। पहले सेशन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस हुई। पहले सेशन में तेजस्वी ने बिहार के SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। दोनों डिप्टी पर भी तंज कसा। जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ। तेजस्वी बोल ही रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उठे और कहने लगे, ‘पहले क्या था। तुम्हारे माता-पिता मुख्यमंत्री थे.. क्या किया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव को बच्चा कह दिया। सीएम बोल रहे थे, तभी राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कुछ कहा। इस पर डिप्टी CM विजय सिन्हा बोले- आप क्यों बोल रहे। इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा- ये सदन किसी के बाप का है क्या।’ राजद विधायक इस बयान पर स्पीकर नंद किशोर यादव गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा, ‘आपने गलत बयानबाजी की है। माफी मांगिए, नहीं तो सदन से बाहर फेंकवा दूंगा, लेकिन भाई वीरेंद्र ने माफी नहीं मांगी। भाई वीरेंद्र के इस बयान पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, ये राजद के लोग गुंडे लेकर आए हैं। हजारों लोगों की हत्या करके ये लोग आए हैं। इसके बाद सदन 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। दूसरा सेशन लंच के बाद शुरू हुआ, लेकिन कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। तेजस्वी और नीतीश का बयान पढ़िए… ‘चुनाव आयोग ने आधार कार्ड को वैलिड नहीं माना है। दो फीसदी लोगों के पास डॉक्यूमेंट्स है। 11 डॉक्यूमेंट्स मांगे जा रहे हैं। किसी भी पेपर के लिए बिहार सबसे फिसड्डी राज्य है।’ ‘ऐसे पेपर मांगे जा रहे हैं जो गरीब के पास नहीं है। ‘आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड और राशन कार्ड की अनुमति क्यों नहीं दी गई। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी ये अपनी बाद नहीं रखते हैं।’ ‘बिहार के 4 करोड़ लोग बिहार से बाहर जाते हैं। लोकसभा में लेबर मिनिस्ट्री का बयान है। चुनाव आयोग कौन होता है नागरिकता देने वाले।’ ‘पहले क्या था। तुम्हारे पिता ने क्या किया। जो ये लोग कहते रहते हैं। जब भी इन लोगों का कोई काम आता है। ये कहते हैं तो हम करवाते हैं। पहले किसी ने महिलाओं को कुछ दिया था।’ ‘हमने महिलाओं के लिए काम किया। हम आपने कामों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे। काम गिनवाएंगे। तुम बच्चे थे। तुम्हारे माता-पिता CM रहे। क्या किया.. कुछ नहीं।’ सदन में क्राइम और वोटर वेरिफिकेशन पर विपक्ष का हंगामा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, ‘लालू जी कहते हैं वोट का राज मतलब छोट का राज। संविधान ने सभी को समान अधिकार दिया है। हम SIR का विरोध नहीं कर रहे हैं।’ ‘प्रक्रिया और पारदर्शीता को लेकर हम सवाल उठा रहे हैं। चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहा है। चुनाव आयोग का कहना है कि बाहरी वोटर्स आ गए हैं। ये उन्हें न्यूज के सूत्रों से मिला।’ ‘चुनाव आयोग ने अब तक इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। 2003 में इसे करने में 2 से 3 साल लगे थे। अब ये 6 महीने में करवा रहे हैं।’ तेजस्वी ने दोनों डिप्टी CM पर कसा तंज तेजस्वी ने डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘कई लोग बिहार से बाहर नौकरी करते हैं, लेकिन वोट देने वो वापस राज्य आते हैं।’ ‘चुनाव आयोग कौन होता है नागरिकता साबित करने वाला। यहां दो उपमुख्यमंत्री बैठे हैं। दोनों सूत्रों के हवाले से कहते हैं बांग्लादेशी आ गया। पाकिस्तानी आ गया।’ विपक्ष ने मेन गेट जाम किया इससे पहले कार्यवाही से पहले विपक्ष ने आज भी सदन का मेन गेट जाम कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी दूसरे गेट से सदन के अंदर पहुंचे। इस दौरान CM नीतीश हाथ जोड़कर तेजस्वी यादव को नमस्ते किया। उन्होंने काले कपड़े देखकर तेजस्वी से पूछा- ये क्या है। इसके बाद तेजस्वी ने इशारों में जवाब दिया। इससे पहले मेन गेट पर पुलिस और विपक्ष के विधायकों के बीच झड़प भी हुई। विपक्ष के विधायकों का आरोप है कि पुलिस उन्हें डिस्टर्ब कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम क्राइम के पोस्टर लेकर विधानसभा के मेन गेट पर बैठ गए। उन्होंने कहा- आज भी विधानसभा नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा, ‘सदन में गुंडाराज को लेकर हंगामा करेंगे। कार्य स्थगन प्रस्ताव भी लाएंगे। यदि चर्चा नहीं हुई तो सदन नहीं चलने दिया जाएगा।’ सदन में आज 6 विधेयक होंगे पेश सदन के दूसरे हाफ में 6 विधेयक पारित कराए जाएंगे। इनमें से 4 श्रम संसाधन विभाग के विधेयक हैं। वहीं कृषि और पशुपालन विभाग के एक-एक बिल हैं। सुबह 11 बजे सदन की शुरुआत के बाद विधायकों के सवालों के जवाब प्रभारी मंत्री की ओर से दिए जाएंगे। ————————— ये खबर भी पढ़ें… ————————— विधानसभा से जुड़े हर अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…