हरियाणा में आज के लिए मौसम विभाग ने सभी 22 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। हालांकि अभी प्रदेश के 5 जिलों में बारिश हो रही है। पानीपत और चरखी दादरी में जहां हल्की बूंदाबांदी हो रही है तो वहीं जींद और पलवल में झमाझम बारिश हो रही है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में धूप निकली हुई है लेकिन धूप के साथ ही बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने 9 बजे तक 7 जिलों, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, जींद और कैथल में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर तेज बारिश और तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 25 जुलाई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ हवाएं भी चलेंगी। अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम…
24 जुलाई 2025: प्रदेश के 16 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में हल्की बारिश होगी। वहीं, 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा 10 जिलों जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद मेवात, पलवल में 50-75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 25 जुलाई 2025: 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं, बाकी बचे 16 जिलों में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।