मुंबई में एक शख्स ने नाबालिग पर कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने बच्चे के हाथ और ठोड़ी में काट लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 17 जुलाई की है। रात लगभग 10 बजे मोहम्मद सोहेल खान ने जानबूझकर अपने पालतू कुत्ते को एक नाबालिग लड़के पर छोड़ दिया, जो एक खड़ी ऑटो-रिक्शा में खेल रहा था। कुत्ते ने नाबालिग लड़के पर हमला किया, उसकी ठोड़ी और हाथों पर काट लिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार देर रात 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। ये जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई में आया। हालांकि भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है। अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी इलाके में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी में रविवार देर रात 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। ये जमीन में 5 किमी की गहराई मे था। हालांकि भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।