हिमाचल प्रदेश में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। चंबा जिले की चडी पंचायत के सुतांह गांव में पहाड़ी से घर पर बड़ा पत्थर गिरने से नवविवाहित दंपती की मौत हो गई। इनकी 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। पल्लू अपने मायके आई थी। रविवार को उसका पति सनी उसे लेने आया। उन्हें आज (सोमवार) ससुराल लौटना था। इस घटना में घर भी जमींदोज हो गया। भारी बारिश को देखते हुए हिमाचल के 4 जिलों के 9 सब डिवीजन में स्कूलों की आज छुट्टी कर दी गई है। इनमें शिमला जिला के ठियोग, रोहड़ू, चौपाल, सुन्नी व कुमारसैन, मंडी के थुनाग व करसोग, कुल्लू की आनी और सिरमौर की शिलाई सब डिवीजन शामिल है। यह फैसला रास्ते और सड़कें बंद होने के चलते लिया गया है। प्रदेशभर में 3 एनएच समेत 466 सड़कें बंद हो गई है। चंडीगढ़-मनाली एनएच मंडी के 4 व 9 मील में बंद है। शिमला-नालागढ़ स्टेट हाईवे 3 घंटे से बंद पड़ा है। इससे 300 से ज्यादा वाहन सड़क पर फंसे हुए हैं। प्रदेश में नदी-नालों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है। इसी बीच आज दोपहर 1 बजे तक बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, सोलन और ऊना जिलों में भारी बारिश का ताजा अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के बाद नालों में उफान के PHOTOS… आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को 6 जिले ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, मंडी और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसे देखते हु़ए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। चंबा, कुल्लू और शिमला जिला में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। वहीं, मंगलवाल के लिए सिरमौर और सोलन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। जबकि ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिला में यलो अलर्ट है। 23 जुलाई को ऊना और बिलासपुर जिला में भारी बारिश की संभावना देखते हुए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। जबकि, हमीरपुर, मंडी और सोलन जिला में यलो अलर्ट दिया गया है। 24 जुलाई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा और मौसम खुलने की संभावना है। मौसम के फोटो-वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग पढ़ें…