हरियाणा में शनिवार को फिर से मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और करनाल शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, विभाग ने कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। हालांकि, इसके साथ ही पूरे हरियाणा में बादल छाए रहेंगे। बता दें कि इस सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। हरियाणा में सामान्यतः 142 मिमी बारिश होती थी, लेकिन इस बार 190 मिमी तक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछली बार की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। सबसे ज्यादा 412.8 मिमी बारिश यमुनानगर में हुई है, जबकि सबसे कम 90.4 मिमी बादल कैथल में बरसे हैं। 19 जुलाई को नहीं हुई बारिश
IMD के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन कमजोर होने के कारण दिल्ली-NCR सहित हरियाणा में 19 जुलाई को बारिश नहीं हुई। हालांकि, पूरे दिन कई इलाकों में बादल जरूर छाए रहे। मौसम विभाग ने 20 जुलाई को भी राज्य में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है, लेकिन 21 जुलाई को प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 21 जुलाई: मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। जबकि, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरूक्षेत्र में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं। इनके अलावा अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी की संभावना है। 22 जुलाई: फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल और पानीपत के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं। इसके अलावा सिरसा, कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।