PM नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में मोतिहारी में सभा को संबोधित करेंगे। वे खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक जा रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी CM भी मौजूद हैं। इस दौरान उनकी गाड़ी पर फूलों की बारिश होती रही है। मोदी-मोदी और भारत माता के नारे लगते रहे। PM मोदी बिहार को 7196 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में 4 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है। पंडाल में डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। 2025 में PM का ये पांचवां बिहार दौरा है। इससे पहले ये सीवान, भागलपुर, मधुबनी, पटना, शाहबाद के इलाके में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। PM मोदी की 2 तस्वीर…. अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी PM मोदी इस दौरान सिर्फ पूर्वी चंपारण के लिए 700 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही देश के लिए 4 अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से एक ट्रेन मोतिहारी से दिल्ली के बीच चलेगी। PM मोदी समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल खंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सुविधा राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा दरभंगा-थलवाड़ा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, जो 580 करोड़ की दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण परियोजना का हिस्सा है। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी घटेगी और रफ्तार बढ़ेगी। PM मोदी के दौरे की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…