हरियाणा के हिसार में बर्थडे पार्टी के दौरान DJ को लेकर विवाद में नाबालिग लड़के की मौत होने से पुलिस फंसी हुई है। ऐसे में पुलिस ने अपनी सफाई में 2 CCTV फुटेज जारी कर दावा किया है कि झड़प में पुलिस का कोई कसूर नहीं था। पुलिस केवल युवकों को रोकने गई थी। युवकों ने ही पुलिस पर हमला कर दिया था। हालांकि, लड़के की मौत छत से कूदने से हुई थी। इसे लेकर पुलिस ने कोई फुटेज जारी नहीं की। पुलिस ने यह जरूर कहा कि जिस लड़के गणेश की मौत हुई, वह भी छत पर दोस्तों के साथ ड्रिंक कर रहा था। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखा है। उसमें राहुल ने कहा है- गणेश की हत्या और उसके परिवार के साथ हुई बर्बरता सिर्फ एक अपराध नहीं है। यह BJP-RSS के मनुवादी सिस्टम का वह घिनौना चेहरा है जो आज भारत में बहुजनों के जीवन को सस्ता समझता है। बता दें कि 7 जुलाई को हुई इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अभी तक लड़के की डेडबॉडी नहीं ली है। वह पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने लड़के को छत से धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हुई। इस मामले में पुलिस परिजनों को हरियाणा शव ससम्मान निपटान कानून के तहत 12 घंटे का नोटिस भी दे चुकी है, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया। इस मामले में कल भी वे महापंचायत कर चुके हैं। केस को लेकर राहुल गांधी ने ये 4 बातें लिखीं… वीडियो फुटेज जारी करते हुए पुलिस के 2 दावे… पुलिस की तरफ से जारी CCTV फुटेज की 8 तस्वीरों में किए दावे… मामले में एडीजीपी केके राव की 4 अहम बातें… —————— ये खबर भी पढ़ें… हिसार डीजे विवाद में हुई महापंचायत, परिजन बोले- जबरन संस्कार में शामिल नहीं होगा परिवार हिसार में DJ विवाद में युवक गणेश की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। बुधवार को दलित संगठनों और परिजनों की ओर से महापंचायत बुलाई गई। इस महापंचायत में ऑ21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। पूरी खबर पढ़ें…