हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज गुरुग्राम दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने पहले जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिले को 208 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 13 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जिनमें पेयजल, सड़क निर्माण और स्कूली शिक्षा से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री थोड़ी देर में सेक्टर 59 में इंग्लैंड की साउथैम्टन यूनिवर्सिटी के पूर्ण परिसर का उद्घाटन करेंगे। यह पहली बार है जब यूजीसी ने किसी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय को भारत में पूर्ण कैंपस स्थापित करने की अनुमति दी है। इंग्लैंड से बाहर यह साउथैम्टन यूनिवर्सिटी का तीसरा कैंपस होगा। 18 परिवादों की सुनवाई सिविल लाइंस स्थित जिला परिषद के स्वतंत्रता सेनानी सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में मुख्यमंत्री ने 18 परिवादों की सुनवाई की। इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। 208 करोड़ की 13 परियोजनाओं की दी सौगात पेयजल, सड़क और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास 83 करोड़ 28 लाख की लागत से चंदू बुढेड़ा में जल शोधन संयंत्र में निर्मित 100 एमएलडी क्षमता की नवीन जल परिशोधन यूनिट-4 का किया उद्घाटन 55 करोड़ 5 लाख 67 हजार की लागत से पूर्ण पंचगांव से फर्रुखनगर वाया जमालपुर डबल लेन मार्ग तथा 13 करोड़ 18 लाख 83 हजार की लागत से हेलीमंडी फर्रुखनगर वाया मेहचाना मार्ग के पूर्ण हुए जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन इन सड़कों का विकास सोहना विधानसभा में 32 लाख 63 हजार की लागत से निर्मित बीपीडीएस रोड से नुनेरा, 28 लाख 26 हजार की लागत से पूर्ण हुए लोह सिंघानी से चमनपुरा रोड तथा 8 करोड़ 23 लाख 19 हजार की लागत से निर्मित जीए रोड से अलीपुर हरिया हेड़ा तथा रायसीना गांव में मंदिर रोड का किया उद्घाटन सोहना विधानसभा में 13 करोड़ 34 लाख 53 हजार की राशि से बनने वाले जीए रोड से धुमसपुर वाया नयागांव तथा 16 करोड़ 56 लाख 79 हजार की राशि से बनने वाले सोहना-अभयपुर-लोहटकी-खेड़ला तथा दमदमा से रिठौज सड़क मार्ग के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में गांव दौलताबाद में 5 करोड़ 3 लाख 89 हजार तथा गांव धनवापुर में 2 करोड़ 39 लाख 56 हजार से बनने वाले स्कूल की रखी आधारशिला सोहना विधानसभा क्षेत्र में सोहना में 4 करोड़ 70 लाख 30 हजार तथा गांव घामड़ोज में 3 करोड़ 40 लाख 59 हजार एवं गांव सिलानी में 3 करोड़ 12 लाख 87 हजार की लागत से बनने वाले स्कूल के नए भवन की रखी आधारशिला