दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट (SG-9282) में सोमवार को दो पैसेंजर्स ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की। एयरलाइन कंपनी के अनुसार क्रू मेंबर्स, पायलट और दूसरे यात्रियों के समझाने के बाद भी दोनों सीट पर नहीं बैठे। फ्लाइट टेकऑफ के लिए रनवे पर आगे बढ़ रहा था तब यह घटना हुई। इसके बाद फ्लाइट को वापस पार्किंग बे पर लाया गया। दोनों पैसेंजर्स को CISF को सौंप दिया गया। हंगामे की वजह से दोपहर 12:30 बजे की फ्लाइट करीब 7 घंटे की देरी से रात 7:21 बजे उड़ी। फ्लाइट में यात्रियों के मिसबिहेव की अन्य घटनाएं… जुलाई 2025: भारतीय-अमेरिकी पैसेंजर ने फ्लाइट में यात्री का गला दबाया अमेरिका में एक भारतीय मूल के व्यक्ति पर फ्लाइट में दूसरे पैसेंजर के साथ मारपीट और गला दबाने का आरोप लगा है। विवाद उड़ान भरने के कुछ समय बाद हुआ। फ्लाइट फिलाडेल्फिया से मियामी जा रही थी। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अप्रैल 2025: विमान में शख्स ने बगल के पैसेंजर पर पेशाब की
एअर इंडिया की फ्लाइट में एक शख्स ने बगल में बैठे पैसेंजर पर पेशाब कर दी। विमान दिल्ली से बैंकॉक जा रहा था। एअर इंडिया के स्टेटमेंट के मुताबिक, घटना 9 अप्रैल की है। केबिन क्रू ने बताया कि दिल्ली-बैंकॉक फ्लाइट (AI2336) में एक पैसेंजर ने नियम के खिलाफ बर्ताव किया। जून 2025: दुबई-जयपुर फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़:गलत तरीके से छुआ
दुबई से जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर (एयर होस्टेस ) के साथ पैसेंजर ने छेड़खानी की। उसने एयर होस्टेस को गलत तरीके से टच किया। आरोप है कि पैसेंजर पाबंदी के बावजूद फ्लाइट में शराब पी रहा था। उसे रोका गया तो हंगामा करने लगा। सितंबर 2024: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एयर होस्टेस से बदसलूकी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX 194) दुबई से लखनऊ आ रही थी। फ्लाइट में पीछे बैठा यात्री शराब पीने लगा। एयर होस्टेस ने देखा, तो उसे शराब पीने से मना किया। इस पर यात्री ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उसको समझाने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं माना। उसने एयर होस्टेस को टच किया और धक्का देते हुए अपशब्द कहे। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… फ्लाइट के टेकऑफ-लैंडिंग के वक्त खिड़कियां बंद रखने का आदेश, फोटोग्राफी और वीडियो बनाने पर भी बैन डिफेंस एरिया की सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार ने फ्लाइट के टेक ऑफ और लैंडिंग के वक्त खिड़कियां बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की तरफ से जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…