दिल्ली के द्वारका में सेंट स्टीफंस कॉलेज को सुबह 11 बजे ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई। मेल में कहा गया है कि कॉलेज की लाइब्रेरी में बम रखा गया है। पुलिस, साइबर क्राइम टीम और बम डिटेक्शन टीम डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचीं। जांच में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला। पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। धमकी भरा ईमेल कॉमरेड पिनाराई विजयन नाम की एक ईमेल आईडी से आया था। ईमेल में लिखा कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की टावर बिल्डिंग में 4 आरडीएक्स आईईडी बम रखे गए हैं और दोपहर 3 बजे विस्फोट हो जाएगा। दिल्ली में इंटरनेट पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की पिटाई, केस दर्ज दिल्ली पुलिस ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक इंटरनेट पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की लोगों ने पिटाई कर दी। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि पीड़ित की पहचान दीपक शर्मा के रूप में हुई है। हमलावरों की पहचान प्रदीप ढाका और उसके दोस्तों के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शर्मा और ढाका दोनों ही सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर होने का दावा करते हैं। तिलक नगर के मॉल रोड पर एक सभा में शामिल होने आए थे। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। मुंबई एयरपोर्ट पर 62 करोड़ की कोकीन के साथ महिला गिरफ्तार मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक महिला यात्री को 62.6 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। महिला ने 300 कैप्सूल में 6 किलोग्राम से अधिक कोकीन को छिपा रखा था। एक अधिकारी ने बताया कि ये कैप्सूल ओरियो बिस्कुट के छह डिब्बों और चॉकलेट के तीन डिब्बों में भरे हुए थे। महिला यात्री दोहा से मुंबई पहुंची थी। उसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले रविवार को DRI ने 43 साल की केन्याई महिला को पेट में कोकीन की तस्करी के आरोप में एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। खुफिया जानकारी के आधार पर, DRI के अधिकारियों ने उसे एयरपोर्ट पर पकड़ा था। फिर उसे जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान उसके पेट से 665.5 ग्राम कोकीन के छह कैप्सूल बरामद किए गए। तिहाड़ जेल के अस्पताल में कैदी ने आत्महत्या की, खिड़की से झूलकर फांसी लगाई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल अस्पताल की खिड़की से फांसी लगा ली। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कैदी रमेश कर्माकर जेल नंबर 4 में बंद था। 28 मई से जेल नंबर 3 स्थित जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। रविवार देर रात उसे फांसी पर लटका पाया गया। यह घटना तब सामने आई जब सोमवार सुबह कर्मचारियों ने उसका शव देखा। मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।