दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को फेक ID और डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 बांग्लोदशी और 6 स्थानीय लोग हैं। ये लोग अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को फर्जी डॉक्यूमेंट्स जैसे- वोटर ID, आधार कार्ड के जरिए दिल्ली में बसाते थे। दक्षिणी दिल्ली के DCP अंकित चौहान ने बताया- गिरफ्तार लोगों से फर्जी आधार कार्ड, वोटर ID, पासपोर्ट बरामद हुए हैं। ये लोग वेबसाइट के जरिए फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाते थे। वेबसाइट रजत मिश्रा चलाता था। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है, जिसने फर्जी आधार से वोटर कार्ड बनवाया था। अब तक 1 हजार से अधिक बांग्लादेशियों की पहचान की गई है। DCP चौहान ने बताया कि हत्या के मामले में 4 संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया है। वे भी बांग्लादेश से आए थे और फर्जी दस्तावेजों के जरिए रह रहे हैं। दिल्ली में उन्होंने कंप्यूटर सेंटर पर साहिल नाम के व्यक्ति से संपर्क किया, जिसने उनके लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए। उपराज्यपाल के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 10 दिसंबर को मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को दिल्ली में अवैध तौर पर रह रहे बांग्लादेशी अप्रवासियों की पहचान करके सख्त कार्रवाई करने के लिए 2 महीने का खास ऑपरेशन शुरू करने का निर्देश दिया था। दिल्ली पुलिस ने 11 दिसंबर से बांग्लादेशियों की पहचान के लिए अभियान शुरू कर दिया। पुलिस अभियान में घर-घर जाकर सत्यापन, दस्तावेजों की जांच और पूछताछ शामिल थी। टारगेटेड ऑपरेशन चलाने के लिए स्थानीय पुलिस और विदेशी सेल वाली खास टीमों को तैनात किया गया था। MCD ने भी बांग्लादेशियों की पहचान शुरू की
दिल्ली नगर निगम (MCD) ने भी 21 दिसंबर को शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को अवैध बांग्लादेशियों के संबंध में नोटिस भेजा था। सभी संबंधित विभागों को 31 दिसंबर तक एक्शन रिपोर्ट देने को कहा गया है। ————————————- यह खबर भी पढ़ें… इंटरनेशनल डंकी नेटवर्क से जुड़े 9 लोग गिरफ्तार:इनमें 3 भारतीय दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल लेवल पर मानव तस्करी करने वाले डंकी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 मानव तस्कर हैं, जबकि 3 गैरकानूनी रूप से विदेश जाने वाले नागरिक। गिरफ्तार लोगों से 7 लैपटॉप और 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…