सिक्किम के ग्यालशिंग ज़िले के सुदूर युकसोम कस्बे में भारी और लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है और दो लकड़ी के पुल ध्वस्त हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण छंगरी बस्ती और धोबन को जोड़ने वाला एक लकड़ी का पुल टूट गया। नंबू सिंद्राबंग ग्राम पंचायत में धोबन सीमा चौकी को समवाय नयापातल से जोड़ने वाला एक लकड़ी का पुल सुबह लगभग 9 बजे साकिम धोबन खोला नदी की तेज धारा में बह गया। इससे इलाके का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। यातायात और संचार पूरी तरह से ठप है। इधर, मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत 10 राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है।