हिमाचल प्रदेश के छह जिला के कोर्ट और एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान को आज आरडीएक्स आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लगाकर उड़ाने की धमकी मिली। शिमला, कुल्लू, धर्मशाला, चंबा, किन्नौर और नाहन कोर्ट को EID से उड़ाने की धमकी वाली ईमेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। वहीं सोलन के प्रतिष्ठित सनावर स्कूल को ऐसी धमकी मिली है। पुलिस ने कोर्ट परिसर के खाली होने के बाद सभी जगह बम निरोधक दस्ता बुलाकर और डॉग स्क्वॉड के साथ तलाशी ली। मगर कहीं भी कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने अब कथित तौर पर अन्ना यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों के नाम से भेजे गए ईमेल की जांच शुरू कर दी है। पिछले एक साल में हिमाचल में 8 से 10 ऐसी धमकियां मिल चुकी है। ऐसी ही धमकियां कुछ अन्य राज्यों में भी मिली है। हिमाचल पुलिस ने प्रेस नोट जारी कहा, इन धमकियों से जुड़े मामले में केरल पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। हिमाचल पुलिस उसे हिरासत में लेने को प्रयास कर रही है। कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल
वहीं IED से कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी के बाद हर जगह कुछ देर को अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसके बाद कोर्ट परिसर को आनन-फानन में खाली कराया गया। इससे कुछ देर के लिए कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। शिमला के चक्कर स्थिति डिस्ट्रिक कोर्ट को करीब 11.30 बजे कोर्ट की ईमेल आईडी पर धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया। यहां कई कर्मचारियों को भागते हुए नजर आए। धर्मशाला कोर्ट को भी ऐसा ही ईमेल मिला, जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर की तलाश की। पुलिस को जांच में कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि किसी प्रकार की चिंता का विषय नहीं है। किन्नौर कोर्ट को भी धमकी के बाद एहतियातन खाली कराया गया। देखें शिमला कोर्ट में मची अफरा तफरी के PHOTO… नाहन कोर्ट को भी खाली कराया
उधर, नाहन शहर में भी कोर्ट कैंपस में उस समय हड़कंप मच गया जब सेशन जज मेल पर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद कोर्ट परिसर को आनन-फानन में खाली कराया गया। पुलिस अब मौके पर पहुंचकर कोर्ट परिसर में IED व संदिग्ध वस्तु को खोजा। मगर कुछ नहीं मिला। कुल्लू कोर्ट में भी कर्मचारियों में हड़कंप
वहीं, कुल्लू में भी सुबह के वक्त कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। तीनों जगह पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से बम व संदिग्ध वस्तु की तलाश की। पुलिस अब जांच में जुट गई है कि धमकी देने वाला कौन है। इससे पहले इन दफ्तर-कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिल चुकी
इससे पहले हिमाचल के मुख्य सचिव कार्यालय को दो बार, हिमाचल हाईकोर्ट को भी दो बार, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी डीसी ऑफिस को भी उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।