हरियाणा के पानीपत में ट्रेन में हुए गैंगरेप में महिला ने अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी बताई है। दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत में महिला ने कहा कि बेटे की मौत के बाद मैं परेशान रहने लगी थी। 24 जून को पति शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। मैंने मना किया तो पति ने मारपीट की। साथ ही कहा कि बाहर तेरे साथ रेप होगा। महिला ने आगे कहा कि इसके बाद मैं घर से निकल गई। रास्ते में मुझे एक युवक मिला। वह बात करता हुए मुझे रेलवे स्टेशन पर ले गया। वहां युवक और उसके तीन साथियों ने गैंगरेप किया। युवकों ने प्राकृतिक और अप्राकृतिक तरीके से रेप करने की कोशिश की। मैंने उन्हें कहा कि मेरा बच्चा अभी मरा है और मैं बहुत परेशान हूं। मुझ पर रहम खाओ, लेकिन दरिंदों ने मेरी एक न सुनी और रेप करते रहे। रेलवे ट्रैक पार करते समय मैं एक केमिकल में फंस गई और ट्रेन की चपेट में आने से पैर कट गया। महिला का रोहतक PGI में इलाज चल रहा है। पानीपत GRP ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके लिए SIT गठित कर दी गई है। जीआरपी अंबाला की SP नितिका गहलोत ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे मनोचिकित्सक के पास भेजा जा रहा है। पहले 3 पॉइंट में जानिए महिला का पति के साथ क्या विवाद हुआ… अब महिला की युवक से मुलाकात और गैंगरेप की कहानी जानिए… **************** गैंगरेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में महिला से गैंगरेप:डिब्बे में ले गए युवक, फिर सोनीपत में फेंका, ट्रैक पार करते पैर कटा, रोहतक में भर्ती पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में युवकों ने महिला का गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों उसे सोनीपत ले गए। वहां जाकर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि ट्रेन के नीचे कुचलकर उसकी मौत हो जाए। मगर, महिला वहां से भागने लगी तो ट्रेन की चपेट में आने से उसका पैर कट गया (पूरी खबर पढ़ें)