रतलाम के सैलाना में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। वीडियो में एक युवक मुंह में पेट्रोल भरकर आग को एक बैनर की तरफ फूंकता दिख रहा है। इस भगवा बैनर पर बड़े शब्दों में हिंदू राष्ट्र लिखा है। आग से बैनर आंशिक रूप से जल गया। घटना रविवार रात को मस्जिद चौराहे की है। वीडियो सोमवार सुबह वायरल हुआ। सर्व हिंदू समाज और अन्य धार्मिक-सामाजिक संगठनों ने घटना को जानबूझकर की गई हरकत बताया। इसे भगवा ध्वज का अपमान कहा। विरोधस्वरूप बाजार बंद रखा। हिंदूवादी संगठनों ने कहा- मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी ऐसा कर रहे युवक को नहीं रोका। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस वीडियो की सत्यता की पुष्टि कर रही है। एहतियातन इलाके में बल तैनात किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें मेडिकल के लिए पुलिस थाना से पैदल ही हॉस्पिटल ले जाया गया। चारों की हालत चलने लायक नहीं थी। आरोपियों के नाम सड़क पर बैठकर किया हनुमान चालीसा का पाठ
घटना से गुस्साए लोगों ने मस्जिद चौराहे पर सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मौके पर एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला और थाना प्रभारी सुरेश गडरिया मौजूद रहे। एएसपी राकेश खाखा ने आश्वासन दिया कि चार लोगों और आयोजनकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही प्रदर्शन खत्म किया गया। देखिए, तीन तस्वीरें… ये खबर भी पढे़ं… शाजापुर में मोहर्रम के जुलूस में मारपीट, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा शाजापुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो गुटों में झड़प हो गई। बहस के बाद बात खींचातानी तक पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। लाठीचार्ज कर दोनों गुटों को मौके से खदेड़ा। शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस रात 12 बजे से शुरू होकर सुबह 5 बजे तक चलता है। लेकिन रविवार रात को हुए विवाद के चलते प्रशासन ने इसे रात 2 बजे ही खत्म करा दिया। पढे़ं पूरी खबर… ताजिया देखने गए दलित युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शहडोल की पुरानी बस्ती में मोहर्रम का ताजिया देखने गए 19 वर्षीय दलित युवक देवराज वंशकार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात 8 बजे की है। परिजन ने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा देने की मांग की। इधर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार है। पढ़ें पूरी खबर..