लुधियाना के खन्ना कस्बे से एक वीडियो सामने आया है जिसमें पंजाब पुलिस के कुछ जवान अपनी ही विभागीय अव्यवस्थाओं का खुलासा कर रहे हैं। बताया गया है कि वीडियो में नजर आने वाले पुलिसकर्मी गुरभेज सिंह हैं, जिनके साथ 3 अन्य जवान भी शामिल हैं। इनकी ड्यूटी खन्ना में पेट्रोलिंग और नाकाबंदी पर लगी थी, लेकिन वहां न तो बैठने के लिए कुर्सी दी गई और न ही पीने का पानी। मानसून शुरू हो चुका है और अगर बारिश हो जाए तो ये पुलिसकर्मी कहीं छांव में भी नहीं खड़े हो सकते, क्योंकि हाईवे पर बने कैबिन को ताला लगा हुआ है। खन्ना पुलिस की इस लापरवाही को उजागर करने के लिए पुलिसकर्मियों ने खुद ही वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया, ताकि यह बात डीजीपी तक पहुंच सके। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। अब पढ़िए वीडियो में क्या बोले पुलिस कर्मी वीडियो में पुलिस मुलाजिम ने कहा- हमारे विभाग का हाल देखिए। सभी मुलाजिम खड़े हैं अधिकारी भी चलो ठीक है, जो हमें आगे बांध देते हैं लेकिन आगे जहां हमारी डयूटी लगाई जाती वहां हमें कोई नहीं पूछता। उसने दावा किया कि हम डयूटी पर आए हैं लेकिन हमारे लिए कैबिन तक भी नहीं खोलकर दिया गया। बारिश आने पर हम अंदर छत के नीचे भी नहीं खड़े हो सकते। खन्ना पुलिस ने लुधियाना से हमारी ड्यूटी बुलवा ली है, हमारे अधिकारियों ने भी हमें वहां भेज दिया। कहते हैं कि आपकी गैरहाजिरी लगा देंगे अगर ना पहुंचे। मुंशी हमारे गले पड़ते हैं। हमारी काहे की जिंदगी है। इतना धक्का। कुछ मुलाजिम नाके और पेट्रोलिंग के हैं। पेट्रोलिंग के लिए हमें गाड़ी तक नहीं मिल रही। कोई हमें चार्ज नहीं दिया गया। हमारी खुद की गाड़ी है जिसे लेकर घूम रहे हैं। केबिन में कौन सा खन्ना पुलिस ने सोना रखा है जो हम निकाल कर ले जाएंगे जो ताला लगाया हुआ है। पुलिसकर्मी ने कहा- लेट होने पर मुंशी दबके मारने लगता है हम सभी तो लुधियाना के हैं। अधिकारियों को चाहिए कि ड्यूटी लगाने से पहले थोड़ा बहुत सोच लिया करें। गैरहाजिरी लगाने में 1 मिनट भी नहीं लगाते हैं। ये वीडियो डीजीपी तक जाएगी। लिस्ट में लिखा है कि खाना मिलेगा लेकिन यहां हमें कोई पूछता तक नहीं। 1 घंटा लेट हो जाते है तो मुंशी दबके मारने लगता है। हमारी आयु 55 साल दबके खाने की नहीं है। हम डीजीपी साहिब को वीडियो डालेंगे। ऐसे नहीं होता। इस तरह से धक्का नहीं होने देंगे। अगर हम बोलते हैं तो कामरेड कहते हैं। सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की- DSP अमृतपाल सिंह भाटी DSP अमृतपाल सिंह भाटी ने कहा कि गुरभेज सिंह पंजाब होमगार्ड के वॉलंटियर हैं। वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। खन्ना पुलिस का दावा है कि उन्होंने सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की थीं।