केरल में एक 18 साल की एथलीट ने दावा किया है कि पिछले 5 साल में 60 से ज्यादा लोगों ने उसका रेप किया। मामलें में अब तक 40 लोगों की पहचान हो गई है, जबकि पुलिस ने अब तक 15 को हिरासत में लिया है। मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने केरल पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुई 3 दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। पुलिस ने बताया कि पथानामथिट्टा जिले के दो पुलिस थानों में पांच FIR दर्ज करने के बाद शुक्रवार को 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद शनिवार को 9 अन्य को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में युवती के कोच, साथी एथलीट, क्लासमेट और घर के आसपास रहने वाले लोग शामिल हैं। पीड़िता के स्कूल ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को उसके व्यवहार में बदलाव के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद उसकी साइकॉलोजिकल काउंसलिंग के दौरान पूरा मामला सामने आया। पीड़िता ने बताया कि जब वह 13 साल की थी, तब उसके एक पड़ोसी ने उसके साथ पहली बार पोर्नोग्राफिक मटेरियल शेयर किया था। ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी यौन शोषण हुआ
युवती ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह स्कूल टाइम में स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल होती थी। ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी उसके साथ कई बार यौन शोषण किया गया था। उसके कुछ वीडियो भी सर्कुलेट हुए थे। इससे उसका मनोबल टूट गया। CWC के जिला अध्यक्ष एन राजीव ने बताया- पब्लिक प्लेस पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। जिले के बाहर के लोग भी इस मामले में शामिल हो सकते हैं। अब CWC उसकी देखभाल करेगी। पुलिस बोली- युवती ने पिता के फोन में आरोपियों का नंबर सेव किया था
पुलिस ने बताया कि जिले के DSP के अंडर SIT गठिक की गई है। जल्द ही लड़की का विस्तृत बयान दर्ज किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवती के पास खुद का मोबाइल फोन नहीं है। वह अपने पिता का फोन इस्तेमाल करती है। उसने अपने पिता के फोन में ही आरोपियों का नंबर सेव करके रखा था। पीड़ित की डायरी से मिली जानकारी के आधार पर 40 लोगों की पहचान की गई है। इसमें 60 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि घटना के समय पीड़ित नाबालिग थी इसलिए POCSO एक्ट और SC-ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। महिला अपराधों में उत्तर और मध्य भारत के राज्य टॉप पर ————————————————- महिला अपराध से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… कोलकाता के हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप, फिर हत्या; आंख-मुंह, प्राइवेट पार्ट से खून बहा, गर्दन टूटी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसकी रेप के बाद हत्या की गई। ट्रेनी डॉक्टर के आंख, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ, रिंग फिंगर और होठों पर भी चोटें थीं। गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… देश में महिलाओं के 36 लाख केस पेंडिंग, अकेले यूपी में 7.90 लाख मामले; निर्भया केस के बाद कई आदेश एक दशक में सुप्रीम कोर्ट से लेकर विभिन्न हाईकोर्ट ने दर्जनों जजमेंट देकर महिला अपराधों पर पुलिस व अदालतों को संवेदनशील होने को कहा था। ऐसे अपराधों की जांच 6 महीने की डेडलाइन में निपटाने के आदेश थे। लेकिन, इसका असर न तो पुलिस पर दिखा और न ही अदालतों पर। पूरी खबर पढ़ें…