हिमाचल प्रदेश में आज फिर दो जगह बादल फटा। ऊना में भारी बारिश के बाद स्वां नदी उफान पर आ गई। मंडी जिले की चौहारघाटी सिल्हबुधानी के कोरतंग के नाले में रात ढाई बजे बादल फटने के बाद बाढ़ आ गई। इस घटना से कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है। मगर पैदल चलने वाली 3 छोटी पुलिया नाले में बह गई। वहीं, चंबा के चुराह में आज सुबह के वक्त बादल फट गया, जिससे कंघेला नाले में बाढ़ आने से नवनिर्मित पुल बह गया। पुल बहने से क्षेत्र की चार पंचायतों का शेष दुनिया से संपर्क पूरी तरह कट गया। यह पुल दो साल पहले भी बाढ़ में बह चुका है। ऊना में उफान पर स्वां नदी ऊना में आज सुबह 5 बजे से ही भारी बारिश शुरू हुई। दोपहर 12 बजे बारिश जरूर थम गई। मगर छह घंटे से ज्यादा की बारिश के बाद स्वां नदी उफान पर है। ऊना के घालूवाल के झलेड़ा पुल के पास से इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप जलमग्न हो गया। झलेड़ा में गाड़ी के शोरूम में भी पानी भर गया। ऊना के धालूवाल में भी कई घरों में पानी भर गया।स्वां नदी का पानी ऊना से निकलने लगभग 15 किलोमीटर दूरी के बाद सतलुज दरिया में मिलेगा और नंगल में पंजाब में प्रवेश करेगा। इससे पंजाब में भी बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। आज 3 जिलों में रेड अलर्ट
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीती रात से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यहां रेड अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले के लिए है। इन जिलों में आज दोपहर तक और देर रात भारी बारिश हो सकती हैं। प्रदेश के 7 जिले ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, शिमला, सोलन और कुल्लू में आज ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में भी बारिश का पूर्वानुमान है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। इनमें भारी बारिश के बाद जल भराव, लैंडस्लाइड, बाढ़, पेड़ गिरने की घटनाएं पेश आ सकती हैं। ऐसे में सावधानी जरूरी है। मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि आज दोपहर बाद तक भारी बारिश हो सकती है। एक स्पेल देर रात भारी बारिश का हो सकता है।