चंडीगढ़ की सुखना लेक पर एक युवक ने रील बनाते वक्त खतरनाक स्टंट किया। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और वह करीब 20 फीट नीचे पानी में गिर गया। गिरते वक्त उसका सिर किनारे लगे पत्थरों से टकरा गया और वह बेहोश हो गया। लेक पर मौजूद टूरिस्ट ने फौरन उसे पानी से बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें बैकग्राउंड में “ये क्या हुआ, कैसे हुआ…” गाना भी सुनाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि लेक से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी है और पुलिस यहां लगातार गश्त करती रहती है। बावजूद इसके ये युवक बेखौफ होकर यहां स्टंट कर रहा था। अब जानिए स्टंट वाली वीडियो में क्या-क्या दिखाई दे रहा…
सुखना लेक पर लगी है टूरिस्ट की भीड़
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सुखना लेक पर शनिवार को दिन में टूरिस्ट की काफी भीड़ दिख रही है। कुछ लोग लेक के किनारे बनी सड़क पर टहल रहे हैं तो कुछ पानी में बोटिंग कर रहे हैं। कुछ टूरिस्ट लेक के किनारे बनाई गई बाउंड्रीवाल पर बैठे हैं। सभी टूरिस्ट मस्ती करते नजर आ रहे हैं। युवक ने किया स्टंट, दोस्त बना रहे वीडियो
इसी दौरान सफेद रंग की पैंट और काले रंग की कमीज पहने एक युवक स्टंट करने लगता है। उसके दोस्त इस स्टंटबाजी का वीडियो बना रहे हैं। युवक सुखना लेक के किनारे कई बार स्टंटबाजी करता है। इस दौरान वहां मौजूद टूरिस्ट भी उसकी स्टंटबाजी देखने लगते हैं और वीडियो भी बनाते हैं। स्टंट करते हुए पैर फिसला, पानी में गिरा
वीडियो में दिख रहा है कि युवक सुखना लेक की बाउंड्रीवाल पर भी स्टंट करने लगता है। वह काफी पीछे से दौड़ता हुआ आता है और बाउंड्रीवाल पर पैर रखकर छलांग लगाता है। मगर, दूसरी बाउंड्रीवाल पर उसका पैर नहीं टिकता और वह सीधे पत्थरों से टकराता हुआ पानी में जाकर गिरता है। पत्थर से टकराया सिर, बेहोश हुआ
स्टंट कर रहे युवक का सिर गिरते वक्त पत्थर से टकरा गया। इससे वह बेहोश गया और सीधे पानी में जा गिरा। वहां मौजूद टूरिस्ट दौड़कर उसे पास पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला। होश में लाने के लिए उसे पानी पिलाया। तब तक उसके साथी भी उसके पास पहुंच गए, जो होश में आने पर युवक को अपने साथ ले गए। स्टंटबाजी करते हैं युवक, नहीं रोकती पुलिस
सुखना लेक पर रोजाना सैकड़ों लोग घूमने आते हैं। इनमें से ही कुछ युवा रील बनाने के चक्कर में इस तरह की स्टंटबाजी करते दिखते हैं। सुखना लेक के पास ही पुलिस चौकी भी है, लेकिन फिर भी पुलिस इस तरह की स्टंटबाजी कर खुद की और दूसरी की जिंदगी को खतरे में डालने वालों पर कार्रवाई नहीं करती। डीएसपी बोले- पुलिस करेगी सख्ती
डीएसपी उदयपाल ने बताया कि ऐसे शरारती तत्वों पर पुलिस भी नजर रखती है, लेकिन कई बार भीड़ ज्यादा हो जाती है। पता नहीं लगता कि कौन क्या कर रहा है, आगे से और सख्ती की जाएगी। उनका कहना है कि रील बनाने के चक्कर में स्टंटबाजी खुले में नहीं करनी चाहिए। इससे खुद की जान तो जोखिम में डलती ही है, साथ ही दूसरों को भी नुकसान पहुंच सकता है।