हरियाणा के गुरुग्राम की विजिलेंस टीम ने पलवल के चीफ मेडिकल अफसर (CMO) डॉ. जय भगवान को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सीएमओ ने अस्पताल बंद करने की धमकी देकर 3 पार्टनर्स से 15 लाख रुपए मांगे थे। उसने ये भी कहा था कि ये रुपए ऊपर पहुंचाने हैं। इसके बाद वह पहले 2 किश्तों में 7 लाख रुपए ले चुका था। अब वह 8 लाख की मांग पर अड़ा था। अस्पताल संचालकों के पास एक लाख रुपए ही थे, जिस वजह से उन्होंने गुरुग्राम विजिलेंस को शिकायत कर दी। खास बात ये है कि CMO डॉ. जय भगवान ने कल (3 जुलाई) दिन में सरकारी दफ्तर में ही प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम का बर्थडे मनाया था। इसके बाद उनसे मिलकर भी जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद विजिलेंस ने रात को ट्रैप लगाकर CMO डॉ. जयभगवान को पलवल स्थित उसके सरकारी आवास पर 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। घर की तलाशी लेने पर अलमारी से 3 लाख कैश बरामद हुआ। सीएमओ के खिलाफ फरीदाबाद के विजिलेंस थाने में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। CMO डॉ. जयभगवान जाटान इससे पहले जींद में भी सस्पेंड हो चुका है। तब जाटान ने आयुर्वेदिक मेडिकल अफसरों की भर्ती में धांधली की थी। इसके अलावा डॉ. जाटान पर सोनीपत में लेडी डॉक्टर से छेड़छाड़ का केस भी दर्ज हो चुका है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ सहित 3 बातों से चर्चा में रहा… CMO डॉ. जाटान के जींद में सस्पेंड होने की कहानी ————– ये खबर भी पढ़ें… पंजाब में DSP गिरफ्तार, SSP के रीडर को एक लाख रिश्वत देने की कोशिश की थी पंजाब सरकार ने करप्शन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरीदकोट DSP क्राइम अगेंस्ट वूमेन राजनपाल को अरेस्ट किया है। DSP ने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत रद्द करने के लिए 1 लाख की रिश्वत देने की कोशिश भी की। हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। पूरी खबर पढ़ें…