हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुक्रवार तड़के 4 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने रेड की। मैकलोडगंज के टैम्पल रोड पर स्थित “सनी कम्युनिकेशन सेंटर” के मालिक सनी के बैंक खातों और दस्तावेजों की जांच की है। इसके बाद सनी को हिरासत में ले लिया गया। सनी धर्मशाला के वार्ड नंबर-4, नौरोजी रोड, मैक्लोडगंज का रहने वाला है। उसने 14 मार्च,2016 को धर्मशाला फैमिली कोर्ट में मेक्सिको की नागरिक क्रिस्टियन मेंडोजा बॉटिस्ता से विवाह किया था। इसके बाद वह रातों-रात करोड़पति बन गया। NIA को उस पर खालीस्तानी फंडिंग का शक है। जानकारी के मुताबिक सनी ने मेक्सिको की जिस महिला नागरिक क्रिस्टियन से शादी की है, वह पूर्व में बॉर्डर क्रॉसिंग से जुड़े अवैध धंधे में लिप्त रह चुकी है और वर्तमान में लंबे समय से भारत में रह रही है। NIA ने दस्तावेज, कंप्यूटर हार्ड ड्राइव और मोबाइल जब्त किए
NIA की टीम ने सनी के घर से एक बड़ा बैग, दस्तावेज, कंप्यूटर हार्ड ड्राइव और मोबाइल जब्त किए हैं, जिन्हें अब फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। उसके तीन मंजिला मकान की तलाशी ली गई और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की गुप्त निगरानी भी तेज कर दी गई है। अचानक करोड़पति बना सनी, खालिस्तानी फंडिंग का शक
जांच में सामने आया है कि सनी हाल ही में 10 से 11 लाख अमेरिकी डॉलर लेकर भारत लौटा था, जिसके बाद उसने धर्मशाला और आसपास के इलाकों में तीन से अधिक संपत्तियां खरीदीं। इनमें एक फ्लैट नोरबुलिंगका बौद्ध संस्थान के समीप, शीला चौक में जमीन, 3 मंजिला मकान नौरोजी रोड पर और एक कम्युनिकेशन सेंटर डंडा रोड पर बनाया है। मामला पंजाब से चल रहे कबूतरबाजी नेटवर्क से जुड़ा होने का शक
सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले के तार पंजाब से चल रहे कबूतरबाजी नेटवर्क और विदेशों में सक्रिय खालिस्तानी तत्वों से जुड़े हो सकते हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या विदेशी फंडिंग का उपयोग आतंकी गतिविधियों में किया गया और क्या सनी ने धर्मशाला या आसपास के लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजा है। NIA ने हिमाचल पुलिस को नहीं दी रेड की जानकारी
कांगड़ा के एएसपी अदिति सिंह ने पुष्टि की है कि यह मामला कथित आतंकी वित्त पोषण (टेरर फंडिंग) से जुड़ा हो सकता है। सनी और उसकी पत्नी के विदेशी संपर्कों, लेन-देन और संपत्ति खरीद को लेकर पूछताछ की जा रही है। सनी पर डंकी रूट से युवाओं को विदेश भेजने के आरोप हैं। पहले दुकानों पर काम करता था सनी
सनी ने 2 मई को ही सनी कम्युनिकेशन की बड़ी दुकान खोली है। इससे पहले वह दुकानों पर काम कर गुजर बसर कर रहा था। अचानक इतनी धन दौलत से पड़ोसी भी हैरान हैं। वहीं सनी पहले भी मैक्लोडगंज में मोबाइल की दुकान चलाता था। जिसमें फर्जी सिम कार्ड भी बेचे थे। स्थानीय लोगों में रेड को लेकर चर्चा गर्म है। मैकलोडगंज जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल पर एनआईए की कार्रवाई को लोग असामान्य मान रहे हैं। मामले में उच्च स्तर पर जांच की जा रही है और एजेंसी हर एंगल से पड़ताल में जुटी है।