बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बिहार में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी। इस सेनेटरी पैड के कवर पर राहुल गांधी का फोटो लगा है। लिखा है, ‘माई-बहिन मान योजना, जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि- 2500 रुपए महीना। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘बिहार में महिलाओं के लिए हमने विशेष तैयारी की है। हमारा लक्ष्य 5 लाख महिलाओं को घर-घर जाकर सेनेटरी पैड दिया जाएगा।’ भाजपा ने इसे बिहार की महिलाओं का अपमान बताया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि ये जानबूझकर की गई घिनौनी हरकत है। बिहार की महिलाएं गरीब हो सकती हैं, लेकिन उनका स्वाभिमान नहीं मरा है। बीजेपी का सवाल- क्या कांग्रेसी अपने घर में ये सेनेटरी पैड देंगे
सेनेटरी नैपकिन के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर छपी होने के मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि इससे घिनौनी हरकत और कुछ भी नहीं हो सकती। इसे मैं शर्मनाक नहीं कहूंगा.. क्या कांग्रेसी नेता ये सेनेटरी पैड अपने घर में जाकर देंगे, जिसमें राहुल गांधी का चेहरा चमक रहा है, और ये लोग चले हैं बिहार में महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने। राहुल गांधी विज्ञापन स्टार बन गए हैं। सेनेटरी पैड का अब विज्ञापन कर रहे हैं। राजनीति छोड़ दीजिए और कुछ और कर लीजिए। बेहूदगी की हद हो गई मैं इसे घिनौनी हरकत कहूंगा। और ये लोग चले हैं राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने। और कांग्रेसी इसका समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस हम लोगों से कहती कि राहुल गांधी को पप्पू क्यों बुलाते हैं। इससे बड़ी पप्पूगीरी कहीं देखी है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- हमने बिहार में सर्वे किया, महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल कर रहीं योजना को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा, ‘हमने बिहार में एक सर्वे किया और चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। अल्का ने कहा- 90 सीटों पर दावेदारी कर रही कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन के अंदर कांग्रेस बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रही है। 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें से 19 सीट जीत पाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार कांग्रेस ने 3 कैटेगरी में सीटों को बांटकर दावा पेश किया है। A श्रेणी में 50 सीटें हैं। B और C श्रेणी में 18-18 सीटें हैं। इसके अलावा पार्टी 4 अन्य सीटों पर विचार कर रही है। B कैटेगरी में वे सीटें हैं, जहां पार्टी पिछली बार चुनाव नहीं लड़ी, लेकिन वहां बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं, C कैटेगरी में वे सीटें हैं, जहां पार्टी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं है। पार्टी A और B कैटेगरी की सीटों में से ही अपने लिए सीट चुनना चाह रही है। ताकि पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीत पाए। बिहार चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें: बिहार में राहुल के ‘स्पेशल-58’, टीम में विंग कमांडर:झारखंड चुनाव में हारीं अंबा; ‘राहुल के लिए जान दे देंगे’ कहने वाले नेता बनाएंगे विनिंग स्ट्रेटेजी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने 58 ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। इसमें 4 महिलाओं को जगह दी गई है। लिस्ट में ऐसे नेता को भी शामिल किया गया हैं, जिन्होंने एक दिन में 2 बार पार्टी बदली। पढ़ें पूरी खबर…