इंदौर का एक आलीशान मकान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने इसे ‘गोल्डन होम’ नाम दिया है। इस मकान का वीडियो इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि अब इस वीडियो को बनाने वाले क्रिएटर प्रियम सारस्वत ने इसे अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से डिलीट कर दिया है। दरअसल, मकान मालिक और हाईवे इन्फ्रा कंपनी के मालिक अनूप अग्रवाल ने क्रिएटर को लीगल नोटिस जारी किया है। दावा किया गया कि वीडियो में दिखाई गई और बताई गई चीजें 24 कैरेट गोल्ड की नहीं थीं, बल्कि केवल कुछ जगहों पर सोने की परत का उपयोग हुआ है। हालांकि, यह वीडियो अनूप अग्रवाल ने ही बनवाया था। वीडियो में वे खुद अपनी पत्नी के साथ घर की खूबियां बताते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि 24 कैरेट गोल्ड का उपयोग किया गया है। मगर वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने अनूप को चेताया, जिसके बाद उन्होंने वीडियो को भ्रामक बताते हुए कानूनी कार्रवाई की। प्रियम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर स्पष्टीकरण दिया कि वीडियो में जो चीजें दिखाई गई थीं, वे पूरी तरह 24 कैरेट गोल्ड की नहीं थीं। उन्होंने लिखा कि स्टेच्यू और सॉकेट्स पर केवल गोल्ड प्लेटिंग है। वीडियो में ये था…
वीडियो की शुरुआत में क्रिएटर प्रियम, अनूप अग्रवाल और उनकी पत्नी से अनुमति लेकर घर में प्रवेश करते हैं। जैसे ही वे अंदर जाते हैं, 1936 मॉडल की विंटेज मर्सिडीज और कई लग्जरी कारें दिखाई देती हैं। घर के हर कोने में सोने जैसी चमक दिखती है। प्रियम जब कहते हैं, मुझे चारों ओर सोना दिख रहा है, तो अनूप मुस्कराते हुए जवाब देते हैं- यह सब असली 24 कैरेट गोल्ड है। घर में 10 भव्य बेडरूम, झूमर, महंगे इंटीरियर्स और यहां तक कि गोल्डन सॉकेट्स भी दिखाए गए।वीडियो में भव्य पूजा घर और पीछे गोशाला भी दिखाई गई। अनूप अग्रवाल द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस में कहा गया: अनूप अग्रवाल बोले- वीडियो में 90% बातें झूठी
अनूप अग्रवाल ने कहा, वीडियो में जो दिखाया गया, उसमें से 90% बातें झूठी हैं। सॉकेट्स, दीवारें और फर्नीचर 24 कैरेट गोल्ड के नहीं हैं। वीडियो के कारण हमारे परिवार और व्यवसाय को लेकर कई भ्रांतियां फैल रही हैं। यह घर सिर्फ मेरी कमाई से नहीं बना, बल्कि पूरे संयुक्त परिवार की मेहनत है। मामले को लेकर कंटेंट क्रिएटर प्रियम सारस्वत से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वे कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं।