पंजाब में लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी का थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी पार्थिव देह लुधियाना में KVM स्कूल के पास श्मशान घाट में पहुंच गई है। यहां समर्थकों की भीड़ उमड़ी है। CM भगवंत मान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर, लुधियाना की पॉश मार्केट घुमार मंडी को बंद रखा गया है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे गोगी की गोली लगने से मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक गोगी घर में अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे, इसी दौरान अचानक गोली चल गई। DCP जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि पिस्टल 25 बोर का था। नौकर ने बताया कि वेपन से एक ही फायर हुआ। विधायक की मौत किन हालातों में हुई है यह कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि अभी डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई DMC अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड ने उनका पोस्टमॉर्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई। सूत्रों के मुताबिक गोगी के राइट साइड से गोली लगी और लेफ्ट साइड से निकल गई।