विधानसभा चुनाव को लेकर आज पटना के ज्ञान भवन में BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। मीटिंग शुरू होने से पहले पूर्व सांसद अश्विनी चौबे मंच पर पहुंचे। वो बैठने के लिए कुर्सी ढूंढने लगे, लेकिन कुर्सी नहीं मिली। इसके बाद वे नाराज होकर मंच से नीचे उतरे और बैठ गए। थोड़ी देर बाद वे कार्यक्रम से निकल गए। पत्रकारों ने उनसे नाराजगी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘मुझे किसी दूसरे कार्यक्रम में जाना है।’ इसके बाद शाम को वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा- ‘मेरी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। हां कभी-कभी व्यवस्था से नाराजगी होती है। पार्टी तो मेरी मां है। मैं वहां राजनाथ सिंह जी से भी मिला।’ बैठक में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और सभी जिलों से आए पार्टी नेता मौजूद हैं। 3 तस्वीरों में समझिए पूरा मामला मीटिंग का एजेंडा- बिहार विधानसभा चुनाव है आज की बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 सालों के कार्यकाल और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। साथ ही इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। NDA गठबंधन की भूमिका को लेकर भी कार्ययोजना बनाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक चलने वाले बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम को लेकर भी प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस दौरान बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, संपर्क अभियान और संगठनात्मक मजबूती का कार्यक्रम चलाया जाएगा। बैठक में सबसे पहले संगठनात्मक गतिविधियों की पंचायत स्तर तक समीक्षा की जाएगी। BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…