पिछले 30 सालों से एक शख्स 800 साल पुरानी ममी को गर्लफ्रेंड मानकर साथ रह रहा है। वहीं, बिहार के जहानाबाद में ₹100 करोड़ की लागत से एक अनोखी सड़क बनी है। इस सड़क के बीचोंबीच पेड़ लगे हुए हैं। ऐसी ही कुछ रोचक खबरें जो बीते दिन दुनिया में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं… पेरू के जूलियो सीजर 800 साल पुरानी ममी (लाश जिसे ममी बनाया गया) को गर्लफ्रेंड मानकर 30 सालों से साथ रह रहे हैं। जूलियो इसे अपनी स्पिरिचुअल गर्लफ्रेंड कहते हैं। बीते दिन जूलियो अपने दोस्तों को ममी दिखाने पार्क गया था, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जूलियो ने बताया कि इंसानी अवशेषों में दिलचस्पी के चलते उनके पिता ने 30 साल ममी को घर लाए थे। वह इसी पुराने मानव अवशेष के साथ बड़ा हुआ। जूलियो ने इसका नाम जुआनिता रखा था। एक्सपर्ट्स ने बताया- जुआनिता महिला नहीं पुरुष था
शख्स को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद ममी को आर्केियोलॉजी वालों को सौंप दिया है। इसे देखते ही पेरू के संस्कृति मंत्रालय के एक्सपर्ट्स ने ममी की सच्चाई बताई। उन्होंने कहा- यह ममी जुआनिता नहीं, जुआन है। यह एक पुरुष था, जिसकी मृत्यु करीब 45 साल की उम्र में हुई थी। आपने सड़क पर गड्ढे देखे होंगे, लेकिन क्या कभी सड़क के ठीक बीच में पेड़ खड़े देखे हैं? बिहार के पटना से 50 किलोमीटर दूर जहानाबाद है। यहां पटना से गया की साढ़े 7 किलोमीटर लंबी ₹100 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण योजना में गड़बड़ी हो गई। इस नई और चौड़ी सड़क के बिल्कुल बीच में बड़े-बड़े पेड़ खड़े हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो गया? दरअसल, जिला प्रशासन ने जब ₹100 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया, तो उन्होंने वन विभाग से इन पेड़ों को हटाने की इजाजत मांगी। लेकिन वन विभाग ने इजाजत देने से मना कर दिया। बदले में, वन विभाग ने 14 हेक्टेयर वन भूमि के लिए मुआवजा मांगा। जिला प्रशासन इस मांग को पूरा नहीं कर पाया, और फिर उन्होंने एक अजीबोगरीब फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने पेड़ों के चारों ओर ही सड़क बना दी। आपने सुना होगा कि सरकारें अपने नेताओं के लिए बंकर बनवाती हैं, लेकिन क्या कोई आम इंसान भी अपने घर में ‘वर्ल्ड वॉर’ के लिए बंकर बना सकता है? ब्रिटेन के डर्बीशायर के रहने वाले 44 साल के डेव बिलिंग्स ने अपने घर के बगीचे में एक भूमिगत बंकर बनाया है। इस बंकर पर उन्होंने अब तक ₹5.88 करोड़ (500,000 पाउंड) खर्च किए हैं। यह प्रोजेक्ट 10 साल पहले शुरू हुआ था। इसे बनाने के लिए डेव को मशहूर हॉलीवुड फिल्म “द ग्रेट एस्केप” से प्रेरणा मिली थी। अब तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के चलते बंकर को मजबूत बनाने के लिए ₹12 लाख लगाकर रेनोवेशन करवा रहा है। डेव ने बताया कि 35 फीट लंबी सुरंग में कई कमरे हैं। इसमें एक जिम, शौचालय और सिंक भी है। यहां तक कि इसमें लिफ्ट, खाने-पीने का सामान ले जाने का रास्ता भी अलग से है। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…