यमुनानगर के युवक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को बालटाल में गिरफ्तार कर लिया। वह फर्जी ID कार्ड से अमरनाथ यात्रा में प्रवेश की कोशिश कर रहा था। आरोपी की पहचान शिवम मित्तल के नाम से हुई, तो द्वारका पुरी, जगाधरी का रहने वाला है। यह घटना उस समय सामने आई, जब पुलिस ने अमरनाथ यात्रा (संजय-2025) के दौरान सुरक्षा जांच के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस के अनुसार, शिवम मित्तल ने जाली पंजीकरण कार्ड का उपयोग कर सुरक्षा चौकियों को धोखा देने और यात्रा मार्ग में अवैध प्रवेश की कोशिश की। आधिकारिक रिकॉर्ड में नहीं मिली जानकारी बालटाल, जो अमरनाथ यात्रा का एक प्रमुख आधार शिविर है, में तैनात सुरक्षा बलों ने संदिग्ध कार्ड की जांच के बाद उसे हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि कार्ड में दर्ज जानकारी यात्रा के आधिकारिक रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती है। सोनमर्ग पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तक एफआईआर दर्ज की गई है। पता लगाया जा सके कि क्या अन्य लोग भी इस जालसाजी में शामिल हैं। जगाधरी पुलिस को नहीं मिली सूचना वहीं जगाधरी सिटी से एसआई राजेंद्र ने बताया कि इस संबंध में उनके पास जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से अभी कोई मैसेज नहीं आया है। जैसे ही कोई सूचना मिलती है, तो यहां पर युवक से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।