झज्जर के रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। धनखड़ को लद्दाख का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। वे वहां अब अध्यक्ष के चुनाव की कमान संभालेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और सांसद डा. के लक्ष्मण ने आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि धनखड़ लद्दाख में पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव अपनी देखरेख में सम्पन्न कराएंगे। इसके साथ-साथ धनखड़ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चुनाव करवाएंगे। दिल्ली चुनाव में भी निभाई थी पर्यवेक्षक की भूमिका बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ मनोहर लाल खट्टर सरकार में बतौर कृषि एवं पशुपालन मंत्री रह चुके है। उन्होंने पिछले दिनों सम्पन्न हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव और भाजपा के सत्ता में आने के बाद दिल्ली के सीएम का चयन करने में बतौर पर्यवेक्षक अपनी मुख्य भूमिका निभाई थी। दिल्ली सीएम के चयन के बाद उन्होंने वहां की सीएम बनी रेखा गुप्ता को हरियाणा की बेटी होने के नाते शगुन भी दिया था। जोकि काफी चर्चा का विषय रहा। 2014 में बने थे मंत्री इससे पहले ओमप्रकाश धनखड़ हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ओमप्रकाश धनखड़ झज्जर जिले के बादली हल्के से दो बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में वे बादली से विधायक बने थे और हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री रहे हैं।