अंबाला में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को तेल न देने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर रोक लगाने के लिए धीरे-धीरे कदम उठा रही है। फिलहाल यह व्यवस्था दिल्ली में शुरू हुई है। विज ने बताया कि परिवहन विभाग की ऐप में हर वाहन की उम्र, टैक्स भुगतान और खरीद की जानकारी मौजूद होती है। जब पेट्रोल पंप पर वाहन पहुंचेगा और उसकी फोटो कैमरे में कैद होगी, तो ऐप के जरिए तुरंत पता चल जाएगा कि वह वाहन तय मानकों पर खरा उतरता है या नहीं। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आने वाले समय में यह व्यवस्था अन्य राज्यों में भी लागू की जा सकती है। रेलवे का मामूली किराया बढ़ाया गया रेलवे किराए में बढ़ोतरी को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बढ़ोतरी कई वर्षों के बाद की गई है और यह बेहद मामूली है। उन्होंने तर्क दिया कि इन वर्षों में महंगाई दर में लगातार इज़ाफा हुआ है, लेकिन रेलवे का किराया लंबे समय तक लगभग स्थिर रहा। ऐसे में मौजूदा वृद्धि महंगाई के अनुपात में उचित और जरूरी है। कोलकाता रेप केस पर बोले- यह दुर्भाग्यपूर्ण कोलकाता लॉ कॉलेज में एक स्टूडेंट के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री महिला हो और उसके प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित ना हो। विज ने इशारा करते हुए कहा कि इस प्रकार के मामले पहले भी आते रहे हैं और इस तरह के मामले बिना सरकारी शह के नहीं हो सकते।