प्रेमिका के चक्कर में मध्य प्रदेश का एक B.Tech पास बेरोजगार युवक फर्जी TTE बन गया। उधर, चीन में रोबोट्स का फुटबॉल मैच हुआ, जिसे लोगों ने जोश और उत्साह से देखा। ऐसी ही कुछ रोचक खबरें जो बीते दिन दुनिया में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं… 1. प्रेमिका से शादी के लिए बना फर्जी TTE उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 27 जून को GRP ने एक फर्जी TTE को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक का नाम आदर्श जायसवाल है। यह मध्य प्रदेश के रीवा का रहने वाला है। GRP ने बताया कि कई दिनों से एक ही PNR की टिकट मिलने की शिकायत आ रही थी। ऐसे में चेकिंग हुई तो फर्जी TTE को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह एक लड़की से प्यार करता है। जब लड़की ने अपने घर वालों से बताया तो माता-पिता ने नौकरी की शर्त रख दी। इसके बाद मार्च 2025 में फर्जी आईडी बनवाई और TTE बन गया। 17 जून को आदर्श ने एक यात्री का फर्जी टिकट बनाया। टिकट में जिस कोच का नंबर लिखा, वो ट्रेन में ही नहीं था। इसके बाद यात्रियों ने आदर्श की शिकायत की, जिसकी जांच शुरू की गई थी। अब आदर्श के खिलाफ BNS की धारा-319, 318(4), 338, 336(3), 340(2), 205 में चालान कर दिया गया है। मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके जेल भेज दिया गया है। 2. चीन में रोबोट्स का फुटबॉल कॉम्पिटिशन चीन की फुटबॉल टीम इंटरनेशनल लेवल पर भले ही ज्यादा कमाल ना दिखा पा रही हो, लेकिन रोबोटिक फुटबॉल गेम्स की चर्चा जरूर हो रही है। बीजिंग में 28 जून की रात चार रोबोट्स की टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फुटबॉल मैच खेला। सभी रोबोट्स AI की मदद से खुद ब खुद काम कर रहे थे। इस बीच किसी भी इंसान का कोई दखल या निगरानी नहीं थी। ये रोबोट एडवांस्ड विजुअल सेंसर से लैस थे, जिससे वे बॉल को पहचान पा रहे थे। इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया था कि गिरने के बाद ये खुद ही खड़े हो सकें। हालांकि, मैच के दौरान स्टाफ कुछ रोबोट्स को स्ट्रेचर पर उठाकर बाहर ले आए, जिससे ये एक्सपीरियंस असली लगने लगा। 15 से 17 अगस्त के बीच चीन में वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स खेले जाएंगे। इसमें कई रोबोटिक गेम्स होंगे। चीन AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट्स को बनाने में तेजी ला रहा है और मैराथन, बॉक्सिंग और फुटबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताओं का इस्तेमाल कर रहा है। कंपनी का दावा- फ्यूचर में इंसानों के साथ भी खेलेंगे रोबोट
रोबोट खिलाड़ी बनाने वाली कंपनी बूस्टर रोबोटिक्स (Booster Robotics) के फाउंडर और CEO चेंग हाओ ने बताया कि यह गेम्स ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए एक अच्छा टेस्ट ग्राउंड हैं। यह एल्गोरिदम और हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर सिस्टम दोनों के विकास को तेज करने में मदद करती हैं। हम रोबोट्स को इंसानों के खेलने का इंतजाम कर सकते हैं, लेकिन हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि रोबोट पूरी तरह से सुरक्षित हों। 3. 5 महीने पहले नशे में चम्मच निगला, अब पता चला शराब पीने के बाद कई बार लोगों को कुछ याद नहीं रहता। चीन में यान नाम के एक शख्स ने जनवरी 2025 मे नशे की हालत में चम्मच निगल गया था। इसके बाद रोजाना चम्मच निगलने के सपने देख रहा था। अब पेट दर्द हुआ तो यान ने डॉक्टर्स को दिखाया। पता चला की उसके पेट में 15 सेंटीमीटर लंबा चम्मच मिला। इस घटना के बाद यान को याद आया कि थाईलैंड में यात्रा के दौरान, वह शराब पी रहा थ। उल्टी करने के लिए होटल के कमरे में एक कॉफी चम्मच का उपयोग करने की कोशिश कर रहा था। तभी उसके हाथ से सेरेमिक चम्मच फिसल कर गले में फंस गया। अगले दिन जब वह उठा तो उसे लगा कि उसने चम्मच निगलने का सपना देखा था। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…