हरियाणा में मौसम विभाग ने आज के लिए जोरदार मानसूनी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 6 जिलों पानीपत, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में बारिश हो रही है। सोनीपत और पानीपत में जहां हल्की बूंदाबांदी हो रही है वहीं बाकी 4 जिलों में तेज बारिश के साथ हवाएं भी चल रही हैं। इनके अलावा मौसम विभाग ने कैथल और जींद में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश (25-50%) की संभावना है। जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पंचकूला में मध्यम बारिश (50-75%) हो सकती है। बीती रात अंबाला में हुई जोरदार बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह भी यहां पर तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। तो वहीं, शनिवार को प्रदेश के 8 जिलों में झमाझम बारिश हुई है, जिससे तापमान में कमी आई और मौसम सुहावना हो गया। सबसे ज्यादा पारा रोहतक में गिरा है, यहां पर तापमान में 6.5 डिग्री की कमी आई है। हरियाणा में मौसम की PHOTOS… अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम