Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

कटड़ा : माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी हेतु महत्वपूर्ण हिमकोटी मार्ग (नए मार्ग) पर स्थित सत्या व्यू प्वाइंट के पास भूस्खलन हुआ है। जिसके चलते नया हिमकोटी मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद कर दी गई।

वहीं मां भगवती के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को पुराने पारंपरिक मार्ग से दर्शन हेतु जाने की अनुमति दी जा रही है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में दोपहर से ही तेज बारिश हो रही है जिसके चलते नए मार्ग पर भूस्खलन होने की जानकारी मिल रही है। हिमकोटी मार्ग पर हुए भूस्खलन के चलते बैटरी कार सेवा भी प्रभावित हुई है। इस दौरान कोई जानी नुकसान नही हुआ है।