उदयपुर में फ्रांस की टूरिस्ट के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात से पहले कैफे में युवती के साथ पार्टी भी की। इसके बाद आरोपी टूरिस्ट को बहला-फुसलाकर अपने मकान पर ले गया। यहां उसके साथ घिनौनी वारदात हुई। मामला शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र का सोमवार देर शाम का है। आरोपी फरार, युवती खतरे से बाहर थानाधिकारी पूर्ण सिंह राजपुरोहित ने बताया टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म कैफे एंड रेस्ट्रो कैफे में पार्टी हुई थी। जिसमें आरोपी सिद्धार्थ फ्रांस की युवती से मिला था। यहां से आरोपी युवती को बहाने से अपने सुखेर स्थित किराए के मकान में लेकर गया। वहां उसने रेप किया। युवक फरार है उसकी तलाश जारी है। युवती की हालत खतरे से बाहर है। उसका निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। एक दिन पहले ही उदयपुर आई थी टूरिस्ट एफआईआर के अनुसार युवती 22 जून 2025 को दिल्ली से उदयपुर घूमने के लिए आई थी। यहां अंबामाता थाना क्षेत्र में एक होटल में रुकी थी। सोमवार शाम को पार्टी के लिए गई थी। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि पार्टी के दौरान मेरे टेबल पर अचानक एक युवक आया। उसने बोला-चलो बाहर स्मोक करते हैं और आपको यहां का सुंदर नजारे दिखाता हूं। इस बहाने वह उसे वहां से लेकर गया। गले नहीं लगी तो रेप किया- पीड़िता इसी दौरान युवती ने कई बार अपने होटल जाने के लिए कहा, लेकिन युवक नहीं माना। युवती ने बताया कि उसका मोबाइल डिस्चार्ज था। युवक उसे एक अपार्टमेंट में लेकर गया। फिर यहां उसे गले लगने के लिए बोला। युवती गले नहीं लगी तो उसके साथ रेप किया। इसके बाद युवती की हालत बिगड़ गई। वह खुद निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुई।