एअर इंडिया और दूसरी एयरलाइंस की फ्लाइट्स में तकनीकी खामी आने और अन्य वजहों से कैंसिल होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस की दो फ्लाइट और इंडिगो की एक फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इनके अलावा, रविवार को एअर इंडिया की तीन फ्लाइट्स कैंसिल की गई थीं। पहले आज की तीनों फ्लाइट्स के बारे में जानिए… 1. एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई की फ्लाइट सोमवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई की फ्लाइट में टेक ऑफ से ठीक पहले कॉकपिट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद रनवे एरिया से पायलट ने फ्लाइट को फिर से एप्रन में पहुंचाया। इसमें 130 पैसेंजर्स सवार थे। 5 घंटे तक फ्लाइट को ठीक करने की कोशिश की गई। फिर भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद दुबई की इस फ्लाइट को रद्द करने का फैसला लिया गया। 2. दिल्ली से जम्मू जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट बिना लैंडिंग वापस लौटी एअर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-जम्मू-श्रीनगर फ्लाइट जम्मू एयरपोर्ट पर लैंड किए बिना दिल्ली लौट गई। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट नंबर IX-2564 को श्रीनगर से पहले जम्मू में उतरना था। मौसम और रनवे साफ थे, लेकिन पायलट को उचित लैंडिंग पॉइंट नहीं मिला। 3. इंडिगो की इंदौर से भुवनेश्वर की फ्लाइट सोमवार को इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) तकनीकी खराबी के चलते रनवे के बीच से लौट आई। फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि विमान में माइनर टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी सामने आई थी। सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया है। विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे। DGCA ने एअर इंडिया के मुख्य बेस का ऑडिट शुरू किया सोमवार को DGCA ने हरियाणा के गुरुग्राम में मौजूद एअर इंडिया के मुख्य बेस ऑडिट शुरू किया है। इसमें ऑपरेशन, फ्लाइट शिड्यूलिंग, रोस्टरिंग और दूसरी चीजें शामिल हैं। ऑडिट करने वाली टीम ने में DGCA के 8 अधिकारी शामिल हैं। आम तौर पर 3 सदस्य की टीम ईयरली ऑडिट करती है। 21 जून को DGCA ने 2024 से एयरलाइन के फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर से एयरलाइन के प्लांड-अनप्लांड इंस्पेक्शन, ऑडिट, कॉकपिट/रूट, स्टेशन सुविधा, रैंप और केबिन इंस्पेक्शन की डिटेल मांगी थी। रविवार रात को एअर इंडिया की 3 फ्लाइट कैंसिल हुई थीं एअर इंडिया ने 19 घरेलू रूट पर फ्लाइट्स की संख्या घटाई एअर इंडिया ने तीन फ्लाइट्स को 15 जुलाई तक अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। इसमें दो इंटरनेशनल फ्लाइट बेंगलुरू से सिंगापुर, पुणे से सिंगापुर की हैं। वहीं एक डोमेस्टिक फ्लाइट है, जो मुंबई से बागडोगरा चलती है। एयरलाइन ने रविवार को सोशल मीडिया X पर इसकी जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि वे 19 रूट पर चलने वाली डोमेस्टिक फ्लाइट्स की संख्या भी घटा रहे हैं। ये सभी नैरोबॉडी विमान हैं, यह छोटे विमान होते हैं जिनमें यात्री क्षमता कम होती है। इससे पहले एयरलाइन ने वाइडबॉडी विमानों की संख्या 15% कम करने का फैसला लिया था। उधर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया को गंभीर चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ियां जारी रहीं, तो एयरलाइन का लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है या वापस भी लिया जा सकता है।