पुणे के एक कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक ने मंगलवार को कंपनी की पार्किंग में सहकर्मी युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया। इसमें लड़की जमीन पर बैठी है और युवक उस पर चाकू से वार कर रहा है। इस दौरान वहां कई लोग खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कोई भी युवक को नहीं रोकता। जब युवक चाकू फेंककर जाने लगता है, तो लोग आगे बढ़ते हैं और उसे रोकते हैं। कुछ लोग उसके साथ मार-पीट भी करते हैं। इसके बाद कुछ लोग जमीन पर पड़ी लड़की पर ध्यान देते हैं। 5 तस्वीरों में पूरी घटना देखिए… आरोपी का दावा- लड़की ने पैसे उधार लिए थे, लौटाने से मना कर रही थी आरोपी युवक का नाम कृष्ण कनोजा (30) है। वह येरवाड़ा स्थित WNS ग्लोबल (एक बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग कंपनी) में अकाउंटेंट हैं। उसने बताया कि उसकी सहकर्मी शुभदा कोदारे (28) ने कई बार उससे पैसे उधार लिए थे। उसने कहा कि महिला ने बताया था कि उसके पिता बीमार हैं और उनके इलाज के लिए पैसे की जरूरत है। उसने कहा कि उसने शुभदा से पैसे वापस मांगे, तो शुभदा ने अपने पिता की हालत का हवाला देते हुए पैसे लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद कनोजा ने उसके गांव जाकर सच्चाई का पता लगाया। उसे पता चला कि उसके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे कनोजा ने कोदारे को उनके ऑफिस के पार्किंग एरिया में बुलाया, ताकि उससे इस बारे में बात कर सके और अपना पैसा वापस मांग सके। कोदारे ने पैसे लौटाने से मना कर दिया, जिससे बहस छिड़ गई, और गुस्से में कनोजा ने उसे किचिन वाले चाकू से मार दिया। लड़की को गंभीर चोट के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बेंगलुरु के PG में घुसकर आरोपी ने लड़की पर चाकू से 20 वार किए पिछले साल 23 जुलाई को बेंगलुरु में 24 साल की लड़की की PG में हत्या कर दी गई। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया। आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेत दिया और फरार हो गया। शोर सुनकर पीजी में रह रहीं बाकी लड़कियां बाहर आईं, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में लड़की ने वहीं दम तोड़ दिया। यह घटना वेंकटरेड्डी लेआउट स्थित भार्गवी स्टेइंग होम्स फॉर लेडीज में घटी। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। उसने जिस लड़की को मारा उसका नाम कृति है। वह बिहार की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से अरेस्ट कर लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… ———————————— चाकू मारकर हत्या करने से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… बेंगलुरु में कॉलेज स्टूडेंट ने गार्ड को चाकू मारा: नशे में धुत छात्र कॉलेज में एंट्री लेना चाहता था; गार्ड ने गेट पर रोका तो हत्या कर दी बेंगलुरु के अमृतहल्ली के सिंधी कॉलेज में एक स्टूडेंट ने कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड को चाकू मार दिया। स्टूडेंट नशे में धुत था और कॉलेज फंक्शन के दौरान कॉलेज में एंट्री लेना चाह रहा था। उसे सिक्योरिटी गार्ड ने गेट पर रोका तो उसने गुस्से में गार्ड की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… बेंगलुरु में शख्स ने चाकू मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या की:एक दिन लाश के साथ रहा; पुलिस को शक- बॉडी के टुकड़े करना चाहता था आरोपी बेंगलुरु में एक शख्स ने चाकू मारकर अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर किया और एक दिन उसकी डेडबॉडी के साथ रहा। घटना इंदिरानगर के एक सर्विस अपार्टमेंट की है। मृतक लड़की का नाम माया गोगोई डेका (19) है, जबकि संदिग्ध आरोपी का नाम आरव हनोय (21) है। विक्टिम असम की रहने वाली थी, जबकि आरोपी केरल के कन्नूर का रहने वाला है। पूरी खबर यहां पढ़ें…