चंडीगढ़ में डॉक्टर ने गोद ली बेटी(10) की डंडे से पिटाई कर दी। डॉक्टर पत्नी और बेटी के साथ हिमाचल के शिमला में गया था। वहीं पर बेटी को पीटा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें डॉक्टर बेटी के सिर पर डंडा मारता दिख रहा है। इस दौरान डॉक्टर ने बेटी को थप्पड़ भी मारे। बेटी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टर ने उस पकड़ लिया। डॉक्टर की पत्नी भी वहां मौजूद थी, लेकिन उसने बेटी को बचाने का प्रयास नहीं किया। उल्टा जब बच्ची भागने लगी तो उसने पकड़ा। मामला 14 मई का है, लेकिन वीडियो इसका अब वायरल हो रहा है। इसमें PGI प्रशासन ने दंपती डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत दी है। मामले की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, चंडीगढ़ प्रशासन, चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा और प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के पास भी पहुंची। वहीं पीजीआई प्रशासन ने कहा यह परिवार का आपसी मामला है। हमें एक शिकायत मिली थी, जिसे संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है। साथ ही पीजीआई प्रशासन हर तरह से जांच में सहयोग कर रहा है। चंडीगढ़ PGI में हैं डॉक्टर पति-पत्नी
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर चंडीगढ़ PGI में तैनात हैं। उनकी पत्नी भी डॉक्टर है। उन्होंने 3 महीने की उम्र में बच्ची को गोद लिया था। 14 मई को पूरा परिवार शिमला गया था। शिमला में डॉक्टर का ससुराल है। यहां डॉक्टर ने बेटी की पिटाई की। 24 जून को पेश होने के निर्देश
इसके बाद डॉक्टर और उनकी पत्नी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष पेश किया गया था। बच्ची को भी लाया गया। तब बच्ची ने कमेटी के समक्ष स्वीकार किया कि उसके साथ मारपीट हुई है, लेकिन बच्ची अभिभावकों के साथ ही रहना चाहती थी। दूसरी ओर डॉक्टर दंपत्ति ने भी मारपीट की बात मानी। पुलिस को एफआईआर दर्ज करने निर्देश
सीडब्ल्यूसी ने बच्ची और माता-पिता को 24 जून को दोबारा पेश होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, पुलिस को एफआईआर दर्ज करने और स्कूल से बच्ची की पढ़ाई और व्यवहार संबंधी रिपोर्ट मंगवाने के निर्देश भी दिए हैं। स्कूल रिपोर्ट और पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर बच्ची की काउंसलिंग होगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान
चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित विभागों और अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है और स्पष्ट किया है कि सभी तथ्यों की समीक्षा के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा….