दिल्ली पुलिस ने वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रहे रहे 10 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया। साउथ-वेस्ट दिल्ली की ऑपरेशंस सेल ने 4 और सेंट्रल दिल्ली की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 6 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। ये अलग-अलग होटलों में काम करते थे। पुलिस ने FRRO (फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस) की मदद से इन सभी को बांग्लादेश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पर फॉरेनर्स एक्ट और वीजा नियम उल्लंघन की धाराओं में कार्रवाई भी की गई है। साउथ दिल्ली में पिछले पांच महीने में 134 बांग्लादेशी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें 38 महिलाएं और 43 नाबालिग शामिल हैं। नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर भाला फेंका, पेरिस डायमंड लीग खिताब जीता भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ा, जिनसे वो पिछले दो मुकाबलों में हार गए थे।नीरज को इस जीत से 8 पॉइंट्स मिले और वे डायमंड लीग फाइनल की ओर मजबूती से बढ़े। आज की अन्य बड़ी खबरें पढ़ें… सिक्किम गवर्नर ने नाथुला से कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई, ITBP के 2 अधिकारी भी जाएंगे सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने नाथुला में कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। कैलाश ने कहा- यह यात्रा अगस्त तक चलेगी और सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। 33 तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ ITBP के दो अधिकारी भी जा रहे हैं और सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।