हरियाणा में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया गया। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योग गुरू बाबा रामदेव और CM नायब सिंह सैनी ने करीब डेढ़ घंट तक योग किया। इस दौरान सीएम ने योग शिक्षकों की भर्ती और सरकारी ऑफिसों में 5 मिनट का ब्रेक करने समेत 9 घोषणाएं की। फतेहाबाद में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को चीफ गेस्ट बनाया गया था, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में न पहुंचने का कारण चंडीगढ़ में व्यस्त होना बताया गया। यहां पंडाल में आगे की पंक्ति में योगासन करने बैठे 67 वर्षीय पूर्व विधायक दुड़ाराम एक-दो आसन ही कर पाए। एक बार तो वह वज्रासन में बैठते समय लड़खड़ा भी गए। वह अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन भी नहीं कर पाए। भिवानी में सिंचाई, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के कार्यक्रम में बच्ची की तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत संभाला और एंबुलेंस तक लेकर पहुंचे। बच्ची के पेट में दर्द होने की शिकायत थी। वहीं कार्यक्रम के दौरान पानी की किल्लत भी देखने को मिली। वहीं, सोनीपत में मंत्री महिपाल ढांडा के कार्यक्रम में बंदर घुस गया। बंदर पहले लोगों के बीच और फिर मंच पर पहुंचा। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर हब में योग करने पहुंचीं। वह लोगों को योग करवाती भी दिखीं। हरियाणा में योग दिवस की PHOTOS…